अट्रैक्टिव और स्टाइलिश लुक के लिए आईब्रो को ऐसे बनाएं खास, अपनाएं ये टिप्स
काली और घनी आई ब्रो से चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप भी घनी आई ब्रोज चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं।

काली और घनी आई ब्रो से चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। अगर आप भी घनी आई ब्रोज चाहती हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। इस बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी पूरी जानकारी दे रही हैं। रखें इन बातों का ध्यान-
पेट्रोलियम जेली
रोज सोने से पहले अपनी आई ब्रोज पर पेट्रोलियम जेली लगाएं और सुबह उठ कर धो लें। इससे कुछ ही दिनों में आपकी आई ब्रो घनी हो जाएंगी। इसी तरह ओलिव ऑयल भी आई ब्रो को प्राकृतिक रूप से घना बनाने में मदद करता है। रोज रात को सोने से पहले अपनी आई ब्रो पर ऑलिव ऑयल से मालिश करें। उसे रात भर के लिए छोड़ दें, फिर सुबह उठ कर धो लें।
बादाम का तेल
भिगोए हुए मेथी दाने को पीस कर बादाम के तेल में मिलाकर आई ब्रोज पर लगाने से उनकी ग्रोथ बढ़ती है। अगर मेथी दाने का पेस्ट नहीं है, तो आप सिर्फ बादाम का तेल भी आई ब्रोज पर लगाएं।
नारियल का तेल
नारियल तेल की कुछ बूंदें लेकर उसे अपनी आई ब्रोज पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे कुछ ही दिनों में आपकी आई ब्रो घनी हो जाएंगी।
दूध
दूध में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। रोज रात को सोने से पहले कच्चे दूध में रूई के फाहे को दूध में डुबोकर आई ब्रोज के आस-पास हल्के हाथों से लगाएं। इससे आई ब्रोज की जड़ों को पोषण मिलता है और वे घनी हो जाती हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा जेल को अपनी आई ब्रोज पर कुछ देर मलें। इससे भी लाभ मिलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App