इस रिपब्लिक डे पर घर में बनाएं ''तिरंगी बर्फी'', जानें पूरी रेसिपी
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंह मीठा करने के लिए आप घर की बनी मिठाई का यूज कर सकती हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपके लिए स्पेशल बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Jan 2018 3:10 PM GMT
गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंह मीठा करने के लिए आप घर की बनी मिठाई का यूज कर सकती हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर हम आपके लिए स्पेशल बर्फी की रेसिपी लेकर आए हैं।
बर्फी का नाम है तिरंगी बर्फी। जी हां, इस बार तिरंगे के रंग की बर्फी बनाकर आप अलग तरह से गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट कर सकते हैं। साथ ही यह सबको बहुत पसंद आएगी। जानिए इसकी रेसिपी...
ऐसे बनाएं
- एक कढ़ाई में घी गर्म करें, गर्म घी में बादाम, पिस्ता और काजू को भून लें
- फिर दुसरी कढ़ाई में मावे भूनें हल्का गुलाबी होने पर, मावे में शक्कर डालकर चलाएं, जब शक्कर पूरी तरह घुल जाए तो गैस बंद कर दें
इसे भी पढ़े: रेसिपी: घर पर मिनटों में ऐसे बनाएं 'रस मलाई
- फिर मावे को तीन हिस्सों में बांट लें, मावे के एक हिस्से में हरा रंग, एक हिस्सा बिना रंग का सफेद रखें, एक हिस्से में केसरिया रंग और थोड़ा केसर मिलाएं
- अब एक थाली में घी लगाएं और थाली में सबसे पहले हरे रंग के मावे की परत बिछाएं, फिर सफेद मावा और सबसे ऊपर केसरिया रंग के मावे की परत बिछाएं
- बाद में मावे पर ऊपर से बादाम और पिस्ता डालकर ठंडा होने के लिए रख दें, फिर चाँदी का वर्क लगाकर मनचाहे आकार में तिरंगी बर्फी काटकर मुंह मीठा करें
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story