Matar Paratha: सर्दियों में मटर पराठा का स्वाद लगेगा लाजवाब, बच्चों के लिए इस तरह बनाएं

how to make matar paratha at home
X

मटर पराठा रेसिपी।

Matar Paratha: मटर का पराठा बेहद स्वादिष्ट होता है। ये विंटर की स्पेशल डिश है। जानते हैं मटर पराठा बनाने का आसान तरीका।

Matar Paratha: सर्दियों के मौसम में हरी मटर की खुशबू और स्वाद हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में अगर नाश्ते में गरमागरम मटर पराठा मिल जाए, तो दिन की शुरुआत और भी खास हो जाती है। यह पराठा स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होता है।

मटर पराठा खासतौर पर बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है। इसमें मटर के साथ हल्के मसालों का कॉम्बिनेशन इसे न ज्यादा तीखा बनाता है और न ही भारी। दही, मक्खन या अचार के साथ परोसा गया मटर पराठा पूरे परिवार को खुश कर देगा।

मटर पराठा बनाने के लिए सामग्री

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • हरी मटर - 1 कप (उबली और मैश की हुई)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी)
  • जीरा - 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर / नींबू रस - 1/2 चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल या घी - सेकने के लिए

मटर पराठा बनाने का तरीका

मटर पराठा एक स्वादिष्ट फूड डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले हरी मटर को उबाल लें और ठंडा होने पर दरदरा मैश कर लें। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।

सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें। चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा अमचूर या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। एक परात में गेहूं का आटा लें। इसमें थोड़ा नमक और तेल डालकर पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि पराठे नरम बनें।

गूंथे हुए आटे की लोई लें और उसे थोड़ा बेलें। अब बीच में तैयार मटर की स्टफिंग रखें और चारों ओर से बंद कर दें। हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें। ध्यान रखें कि स्टफिंग बाहर न निकले।

गैस पर तवा गरम करें। तवे पर पराठा डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेकें। अब थोड़ा-सा घी या तेल लगाकर पराठे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें।

गरमागरम मटर पराठा मक्खन, दही या हरी चटनी के साथ परोसें। चाहें तो इसके साथ अचार भी सर्व कर सकते हैं। यह पराठा लंच बॉक्स के लिए भी बेहतरीन विकल्प है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story