Hair Mask for Dandruff: घर में रखी इन चीजों से बनाएं हेयर मास्क, बालों में नहीं होगी रूसी!

बालों की रूसी ठीक करने के उपाय (Image: grok)
Hair Mask for Dandruff: सर्दियों में अक्सर बालों में रूसी देखने को मिलती है। क्योंकि बदलते मौसम में हर किसी को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार बालों में इतनी ज्यादा रूसी हो जाती है कि, तमाम तरह के शैंपू लगाने के बाद भी जाने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में घर में मौजूद कुछ चुरल चीजों से बना हेयर मास्क लगाया जा सकता है।
सेब का सिरका और शहद हेयर मास्क
सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) स्कैल्प को साफ करता है, और फंगल इंफेक्शन को कम करता है। वहीं शहद स्कैल्प को पोषण देता है।
- 2 चम्मच सेब का सिरका
- 1 चम्मच शहद
- 2 चम्मच पानी
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस मिश्रण को स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद 20 तक रखकर, बालों को धो लें।
सेब का सिरका और शहद लगाने के फायदे
- रूसी कम होती है।
- स्कैल्प साफ रहता है।
- खुजली और जलन से राहत मिलती है।
- इस मास्क को हफ्ते में 1 बार जरूर ट्राई करें।
केला और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क
अगर आपकी रूसी ड्राई स्कैल्प की वजह से हो रही है, तो केला और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क आपके लिए बेहद फायदेमंद है। केला बालों को पोषण देता है, जबकि ऑलिव ऑयल स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है।
- 1 पका हुआ केला
- 2 चम्मच ऑलिव ऑयल
- केले को अच्छी तरह मैश करें, और उसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30 मिनट बाद शैंपू से बाल धो लें।
केला और ऑलिव ऑयल के फायदे
- ड्राईनेस कम होती है।
- रूसी धीरे-धीरे खत्म होती है।
- बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं।
- इसे हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।
बेहतर रिजल्ट के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं।
- हफ्ते में 2 बार से ज्यादा शैंपू न करें।
- केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स से दूरी बनाएं।
- बाल धोने के बाद उन्हें अच्छे से सुखाएं।
- हेल्दी डाइट और पर्याप्त पानी पीना भी स्कैल्प की हेल्थ के लिए जरूरी है।
रूसी की समस्या को जड़ से दूर करने के लिए घरेलू हेयर मास्क धीरे-धीरे असर दिखाते हैं, लेकिन इनके साइड इफेक्ट नहीं होते। अगर आप नियमित रूप से इन मास्क का इस्तेमाल करेंगे, तो रूसी की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।
(Disclaimer): ये लेख सामान्य जानकारी के लिए दिया गया है। हरिभूमि इसकी पुष्टि नहीं करता, अगर आपके बालों में रूसी की समस्या ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
