घर पर बनाएं इस तरीके से दलिया खिचड़ीः रेसिपी
यह स्वादिष्ट दलिया खिचड़ी बच्चों को पसंद आएगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 22 Aug 2017 5:17 PM GMT
आजकल लोगों को खाने में चटपटा खाना पसंद होता है। दलिया खिचड़ी खाना कम पसंद करते है। लेकिन दलिया खिचड़ी पौष्टिक आहार है।
आप दलिया खिचड़ी को इस तरीके से बनाएंगी तो बड़े और बच्चे दोनों बड़े शौक से खाएंगे।
आइए आपको बताते हैं इसकी रेसिपी के बारे में...
इसे भी पढ़ें- 5 मिनट में बनाएं चटपटी ब्रेड चाटः रेसिपी
सामग्री-
- 1 कप दलिया
- 1कप मूंग दाल
- 1 शिमला मिर्च
- 1 प्याज
- 1 टमाटर
- 6-7 फ्रेंच बीन्स
- 2 कप मटर
- 1 गाजर
- 1 तेजपत्ता
- 1 दालचीनी
- 3-4 काली मिर्च के दाने
- 1 चम्मच सरसों के बीज
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच ताजा अदरक लहसुन पेस्ट
- 1 हरी मिर्च
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 कप पानी
- 1 छोटा चम्मच तेल
इसे भी पढ़ें- मिनटों में बनाएं चटपटे और क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइजः रेसिपी
विधि-
- एक कुकर लें और उसमें तेल गर्म करें।
- अब उसमें सरसों, हल्दी, जीरा, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- अब इसमें प्याज डालें व 2 मिनट तक पकाएं।
- अब कुकर में सभी सब्जियां, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, दाल और दलिया डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 2-3 मिनट तक पकने के बाद अब इसमें पानी और नमक मिलाएं।
- अब कुकर को ढक दें। जब 2-3 सीटी आ जाए तो कुकर को गैस से उतार लें।
- दलिया खिचड़ी तैयार है।
- इसे आप दही या रायते के साथ बच्चे को खिला सकती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story