Weight Loss Tips: इम्युनिटी बढ़ाने से वजन घटाने तक गोलगप्पे इतने फायदेमंद, मूड के साथ सेहत लाजवाब
Is Golgappa Good for Health: गोलगप्पे खाने से शरीर को ढेरों लाभ मिलते हैं। यहां जानिए इस टेस्टी फूड के हेल्थ बेनिफिट्स।

गोलगप्पे का सेवन वजन घटाने में कारगर साबित होगा।
Best Weight Loss Tips: आज के समय में वजन बढ़ना महिलाओं ही नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी गंभीर समस्या बनता जा रहा है। खराब लाइफस्टाइल और वजन बढ़ने की समस्या के चलते लोग कई अन्य गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आजकल के युवा एक्सरसाइज से मीलों दूर रहते हैं, लेकिन उन्हें बाहर का जंक फूड खाना बहुत ही ज्यादा पसंद होता है। जैसा कि हमने आपको बताया वजन बढ़ना अपने आप में कोई बड़ी समस्या नहीं है, लेकिन इसकी वजह से आप डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। सबसे अहम बात अपने लुक्स हर इंसान को बहुत पसंद होते हैं, बाहर निकला हुआ पेट और बढ़ा हुआ वजन आपकी पर्सनालिटी को खराब कर सकता है। जिस वजह से लोग कोशिश करते हैं कि वे ज्यादा हैवी न खाएं और उनका वजन कंट्रोल में आ जाए।
वजन कम करने के नाम से हमारे और आपके दिमाग में जो सबसे पहला रास्ता आता है, वह डाइटिंग का होता है। आमतौर पर जो लोग डाइटिंग कर रहे होते हैं, उन्हें स्वाद से मुंह मोड़ना पड़ जाता है। लेकिन कितना अच्छा हो की आप अपने फेवरेट गोल गप्पे खाते-खाते भी अपना वजन घटा पाते। यह सोचने में काफी अजीब लगता है लेकिन सच यह है कि हां आप ऐसा बिल्कुल कर सकते हैं। आइए देखते हैं आप किस तरह गोलगप्पे का स्वाद लेते हुए भी अपने वजन को कम कर सकते हैं।
घर में बना सकते हैं बेहतरीन पानी पुरी
अगर आपको हेल्दी और हाइजीनिक गोल गप्पे खाने हो तो आप इन्हें अपने घर पर भी बना सकते हैं। घर पर बने गोलगप्पे में कम तेल का इस्तेमाल होता है। बाहर के बने गोलगप्पे ज्यादा तेल वाले होते हैं। साथ ही डाइटीशियन यह सुझाव देते हैं कि गोलगप्पे को घर पर बनाकर खाया जा सकता है, यह आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा खतरनाक साबित नहीं होंगे। अगर आप गोलगप्पे को कम से कम तेल या फिर एयर-फ्रायर में बनाएंगे, तो आप इसके टेस्ट का ज्यादा आनंद उठा पाएंगे।
कम करें आलू का प्रयोग
गोलगप्पे में आलू का ज्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन अगर आप हेल्दी गोलगप्पे खाना चाहते हैं तो आपको आलू के इस्तेमाल को कम कर देना चाहिए। आलू के अलावा गोलगप्पे के अंदर छोले को भी भर सकते हैं। गोलगप्पे कम कैलोरी वाला और बहुत टेस्टी, हेल्दी ऑप्शन होता है। डाइटीशियंस के मुताबिक अगर आप गोलगप्पों की तुलना बर्गर, पिज्जा, मंचूरियन, चीज कॉर्न रोल आदि जंक फूड से करते हैं तो यह लो-कैलोरी वाला एक बहुत ही बेहतरीन ऑप्शन है।
गोलगप्पे के पानी से इम्यूनिटी बढ़ती है
गोल गप्पे हमारी सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि इसके पानी को बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। घर पर पानी पूरी का पानी बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली इमली आयरन का एक बड़ा सोर्स होती है, जो hemoglobin के स्तर को बढ़ाती है। इसके अलावा गोलगप्पे के पानी से आपकी Immunity भी बढ़ती है।
देखें गोलगप्पे खाने के और क्या-क्या फायदे होते हैं:-
1. वजन कम करने के लिए आप सूजी की जगह आटे वाले गोलपप्पे खा सकते हैं। बिना मीठा डाले जलजीरा पानी पिएं। आप इसमें पुदीना, नींबू, हींग और कच्चा आम का इस्तेमाल कर सकते हैं। गोल गप्पे का पानी आपके मोटापे को बढ़ने से रोकेगा, वजन घटने के लिए गोलगप्पे में मटर का इस्तेमाल न करें।
2. आपको जानकर हैरानी होगी कि गोलगप्पे खाने से आपके मुंह के छाले भी खत्म हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंह के छालों में गोलगप्पे का पानी फायदा करता है। इसमें मौजूद जलजीरा और पुदीना छाले दूर करने में मदद करता है।
3. गोलगप्पे का पानी इंसान को एसिडिटी से छुटकारा दिलाता है। आटे के गोलगप्पे के साथ जलजीरा में पुदीना, कच्चा आम, काला नमक, कालीमिर्च, पिसा हुआ जीरा और नमक आदि इंसान की गैस की समस्या को दूर कर सकते हैं।
4. अगर आपका जी मिचला रहा है तो आप गोलगप्पे खा सकते हैं। सफर के दौरान भी जी खराब होने पर आप आटे के बने कम से कम 4-5 गोलगप्पे खाएं। इससे आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा और जी नहीं मिचलाएगा।