Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सर्दियों में ऐसे बनाएं सरसों का साग, मक्के की रोटी के साथ सर्व करें

ज्यादातर लोगों को सरसों का साग खाने में काफी पसंद होता है, लेकिन इससे बनाना उन्हें काफी झंझट लगता है। ऐसे में आज हम आपको सरसों का साग बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

सर्दियों में ऐसे बनाएं सरसों का साग, मक्के की रोटी के साथ सर्व करें
X

सरसों का साग रेसिपी (फाइल फोटो)

सर्दियों में सरसों का साग खाने का अलग ही मजा होता है। ज्यादातर लोगों को यह खाने में काफी पसंद होता है, लेकिन इससे बनाना उन्हें काफी झंझट लगता है। ऐसे में आज हम आपको सरसों का साग बनाने का बहुत ही आसान तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं सरसों का साग बनाने का तरीका।

सामग्री

सरसों का साग - 250 ग्राम

पालक साग - 150 ग्राम

बथुआ साग - 100 ग्राम

प्याज - 1

टमाटर - 1

सूखी लाल मिर्च - 2

हल्दी - 1/4 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1/4 चम्मच

लहसुन की कलियां - 8-10

अदरक का टुकड़ा - 2 इंच

मक्के का आटा - 2 बड़े चम्मच

घी - 1 बड़ा चम्मच

हींग - चुटकीभर

नमक - स्वादानुसार

विधि

- इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले तीनों साग को अलग-अलग धोकर छोटा-छोटा काटें।

- इसके बाद इसे प्रेशर कुकर में तीनों साग, अदरक, नमक और पानी डालकर 4-5 सीटी लगाएं।

- कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद साग को निकालकर इसका पानी अलग करें।

- साग को ग्राइंडर जार में डालकर दरदरा पीसें।

- इसके बाद अब मीडियम आंच में पैन में साग और मक्के का आटा डालकर लगाकर चलाते हुए पकाएं और इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स कर दें।

- इसके बाद इसमें बचा हुआ साग का पानी डालकर 15-20 मिनट तक पका लें।

- इस बीच दूसरी तरफ पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रखें।

Also Read: ऐसे बनाएं बिना खोया के गाजर का टेस्टी हलवा

- इसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें और इसके बाद टमाटर डालकर इसके नरम होने तक पका लें।

- फिर 20 मिनट बाद साग को प्याज-टमाटर में डालकर मिक्स करें।

- फिर अब मीडियम आंच पर पैन में घी डालकर गरम करने के लिए रखें।

- इसमें हींग, सूखी लाल मिर्च और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

- तड़का तैयार होने के बाद इसे साग पर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

- आपका सरसों का साग तैयार है। इसे आप मक्के की रोटी के साथ गरमा गरम परोसें।

और पढ़ें
Next Story