Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

इस बार ट्राई करें पनीर की पूरी, बच्चे से लेकर बड़े सब हो जाएंगे आपके दीवाने

ज्यादातर लोगों की पूरी और पराठे फेवरेट होते हैं। ऐसे में आज हम आपको पनीर पूरी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं।

इस बार ट्राई करें पनीर की पूरी, बच्चे से लेकर बड़े सब हो जाएंगे आपके दीवाने
X

पनीर पूरी रेसिपी (फाइल फोटो)

त्योहार का मौसम का शुरू हो चुका है। इस मौके पर लोग घर में अलग अलग तरह की डिश बनाना पसंद करते हैं। वहीं ज्यादातर लोगों की पूरी और पराठे फेवरेट होते हैं। ऐसे में आज हम आपको पनीर पूरी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं पनीर पूरी बनाने का तरीका।

सामग्री

पनीर (कद्दूकस किया हुआ) - 3/4 कप

गेहूं का आटा - 1 कप

बेसन - 1 बड़ा चम्मच

सूजी - 1 चम्मच

गरम मसाला पाउडर - 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - आधा-आधा चम्मच

अजवायन

जीरा

थोड़ा सा हरा धनिया (कटा हुआ)

नमक - स्वादानुसार,

तलने के लिए तेल

विधि

- इसे फ्राई करने के लिए तेल को छोड़कर बाउल में सारी चीजें मिला लें।

- इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गूंधें।

- इसके बाद अब हाथों में हलका तेल लगाकर लोई बनाएं और पूरी बेलें।

Also Read: World Food Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे, भारत में कैसे मनाया जाता है यह दिन

- फिर कड़ाही में तेल गरम करके सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।

इसे आप अपनी मनपसंद सब्जी के साथ गर्म गर्म सर्व करें।

और पढ़ें
Next Story