Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

शिल्पा शेट्टी ने पति के जन्मदिन पर बनाया मूंग की दाल का केक, आप भी कर सकती हैं ट्राई

हाल ही में शिल्पा शेट्टी शाकाहारी बनी हैं। वहीं उन्होंने अपने पति के जन्मदिन के मौके पर शाकाहारी मूंग की दाल का केक की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हांलाकि उन्होंनें मूंग के दाल के केक की रेसिपी शेयर नहीं की है। लेकिन आपको बता दें कि मूंग की दाल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें कई ऐसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसी बीच अगर आप भी मूंग की दाल का केक बनाना चाहती हैं, तो हम आपकी मदद के लिए इसे बनाने की तरीका बताने जा रहे हैं।

शिल्पा शेट्टी ने पति के जन्मदिन पर बनाया मूंग की दाल का केक, आप भी कर सकती हैं ट्राई
X
मूंग की दाल के केक की रेसिपी (फाइल फोटो)

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव रहती हैं। आएदिन वो फिटनेस टिप्स या हेल्दी फूड अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी शाकाहारी बनी हैं। वहीं उन्होंने अपने पति के जन्मदिन के मौके पर शाकाहारी मूंग की दाल का केक की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। हांलाकि उन्होंनें मूंग के दाल के केक की रेसिपी शेयर नहीं की है। लेकिन आपको बता दें कि मूंग की दाल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें कई ऐसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसी बीच अगर आप भी मूंग की दाल का केक बनाना चाहती हैं, तो हम आपकी मदद के लिए इसे बनाने की तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे आप आसानी से घर पर मूंग की दाल का केक बना सकती हैं।

सामग्री

200 ग्राम - मूंग दाल

चीनी - 1 कप

शुद्ध घी - 1 कप

किशमिश - 8-10

चोको चिप्स - 2 चम्मच

रिच क्रीम - 2 चम्मच

वेनिला स्वाद

नारियल पाउडर - 1 चम्मच

दूध - 1 गिलास

केसर स्ट्रिंग - 6

कुचला हुआ नट - 2 चम्मच

इलायची - 7-8

किशमिश - 8-10

विधी

- इसे बनाने के लिए आप पहले चार से पांच घंटे के लिए दाल को धोकर भिगो कर रख दें।

- इसके बाद अब दाल का पानी फेंक दें और दाल को मिक्सर में पीस कर पेस्ट बनाएं।

- अब एक पैन में घी गर्म करें और धीमी आंच पर मूंग दाल और उसे 20 मिनट तक गुलाबी होने तक भूनें।

- इसके बाद फिर दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

- फिर केसर और चीनी डालें। आप लगभग 50 ग्राम खोया भी डाल सकती हैं।

- इसके बाद धीमी आंच पर पकने के लिए पांच मिनट तक ढककर रखें।

- तय समय के बाद अब इसमें इलायची या उसका पाउडर, नट्स और किशमिश को डालें ।

- इसे लगभग 10 मिनट के लिए अच्छे से मिक्स करें।

Also Read: भोजन के साथ धनिया - मिर्च की नहीं बल्कि सर्व करें आंवला गुड़ की खट्टी मीठी चटनी

-अब इसे केक मोल्ड में पलटें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

- इसके बाद केक को सजाने के लिए नट्स, नारियल पाउडर और चोको चिप्स का इस्तेमाल करें।

आपका टेस्टी मूंग दाल हलवा केक तैयार है।

और पढ़ें
Next Story