मानसून में खुद को फिट रखने के लिए खाने में करें ये बदलाव, फॉलो करें ये डाइट टिप्स
अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए मानसून डाइट लेकर आए हैं। जिससे आप खुद फिट रख पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि मानसून में आपको अपनी डाइट में क्या बदलाव करने हैं।

खुद को हैल्दी रखने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। डॉक्टर भी मौसम के हिसाब से डाइट लेनी की सलाह देता है। ऐसा करने से आप सेहतमंद रेहते हैं और बीमारियों से भी बचे रहते हैं। वहीं अगर आप भी खुद को फिट रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए मानसून डाइट लेकर आए हैं। जिससे आप खुद फिट रख पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि मानसून में आपको अपनी डाइट में क्या बदलाव करने हैं।
सब्जियां
बरसात के मौसम में पत्तिदार सब्जी खाना सही नहीं रहता है। इस मौसम में आपको कद्दू, लौकी, करेला, जड़ वाली सब्जियां जैसे सुरान, अरबी, आलू, शकरकंद जैसी सब्जियां खानी चाहिए। यह सब्जियां इस मौसम में खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
मोटे और छोटे अनाज
मोटे और छोटे अनाज का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है। इस मौसम में आप समा, कुट्टू, दलिया, राजगीरा, मक्की या मंडुआ का सेवन करें। वहीं आपको बारिश के मौसम में मल्टीग्रेन ब्रेड या बिस्कुट नहीं खाने चाहिए
Also Read: नवंबर तक कोरोना वायरस के हो सकते हैं 1 करोड़ केस, सर्दी में और तेज होगी COVID-19 की रफ्तार : स्टडी
दालें
इस मौसम में मांस-मछली का सेवन करने बचें। वहीं आप प्रोटीन के साथ विटामिन, खनिज और फाइबर की कमी पूरी करने के लिए दालों का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आप कुलिथ और अल्सानेकी दाल को डाइट में जरूर शामिल करें। ये दोनों दाले सेहते के साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती हैं।