Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

सर्दियों में लें गरमा गर्म बथुए के पराठे का लुत्फ , नोट कर लें इसे बनाने की आसान रेसिपी

सर्दियों में बथुए के पराठों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपको भी बथुए के पराठे खाना पसंद है तो आपके लिए आज हम बथुए के पराठे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

सर्दियों में लें गरमा गर्म बथुए के पराठे का लुत्फ , नोट कर लें इसे बनाने की आसान रेसिपी
X

बथुए के पराठे रेसिपी (फाइल फोटो)

सर्दियों में ज्यादातर लोग पराठे खाना पसंद करते हैं। इसके लिए ज्यादातर घरों में गोभी, मूली, और मेथी के पराठे बनाए जाते हैं। वहीं सर्दियों में बथुए के पराठों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आपको भी बथुए के पराठे खाना पसंद है तो आपके लिए आज हम बथुए के पराठे बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं बथुए के पराठे बनाने की रेसिपी।

सामग्री

तीन कटोरी आटा

एक आलू

एक कटोरी बथुए के पत्ते

एक बड़ा कप पानी

चुटकीभर अजवाइन

नमक स्वादानुसार

आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर

एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई

तेल पराठा सेंकने के लिए

विधी

- इसके लिए आप सबसे पहले बथुए को अच्छे से धोएं और फिर बारीक काट ले।

- इसके बाद अब एक परात में आटा, बथुआ, अजवाइन, नमक , लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और पानी डालकर आटा गूंद लें।

- आटे को लगभग आधे घंटे तक सेट होने के लिए रख दें।

Also Read: जानें इंडियन स्टाइल मैकरोनी बनाने की रेसिपी

- तय समय के बाद आटे की लोइयां बनाकर पराठा बेल लें।

- तवा गरम होने के बाद इसपर पराठा डालकर अच्छी तरह से सेंक लें।

आपके बथुए का पराठे तैयार हैं। इसे आप हरी चटनी के साथ सर्व करें।


और पढ़ें
Next Story