Ayurvedic Oil: शरीर की अकड़न से परेशान रहते हैं, 5 आयुर्वेदिक ऑयल करें इस्तेमाल, बॉडी हो जाएगी रिलैक्स

ayurvedic oil benefits
X
शरीर को रिलैक्स करने वाले 5 आयुर्वेदिक तेल।
Ayurvedic Oil: शरीर में अकड़न हो जकड़न, इसमें कुछ आयुर्वेदिक तेल बहुत असरदार होते हैं। यहां ऐसे ही 5 तेल की जानकारी है, जो बॉडी को रिलैक्स रखने में मददगार हैं।

Ayurvedic Oil: कई लोगों को शरीर में अकड़न की शिकायत होती है। कई घंटों तक एक जैसी पोजिशन में काम करने की वजह से भी ऐसी स्थिति बनती है। दिनभर के हार्ड वर्क के बाद शाम होते-होते शरीर में थकान और अकड़न होना आम समस्या है। ऐसी सूरत में कुछ आयुर्वेदिक ऑयल शरीर की थकान दूर करने और बॉडी को रिलैक्स करने में मदद कर सकते हैं।

इन आयुर्वेदिक ऑयल से शरीर की मालिश करने से तुरंत अंतर दिखाई देने लगता है। आइए जानते हैं 5 ऑयल के बारे में जिनसे शरीर को एनर्जेटिक बनाने में मदद मिलती है।

5 आयुर्वेदिक तेल हैं असरदार

पुदीना तेल - पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें मेन्थॉल पाया जाता है जो कि मसल्स में दर्द होने पर उन्हें ठंडा कर रिलैक्स करता है। पुदीना तेल में एनाल्जेसिक, एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज और एंटीस्पास्मोडिक भी होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ें: Egg Vs Paneer: ज़्यादा प्रोटीन के लिए अंडा खाएं या पनीर? न्यूट्रिशनल वैल्यू जानकर चुनना होगा आसान

लैवेंडर तेल - शरीर की मांसपेशियों को आराम देने में लैवेंडर तेल भी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से दर्द और सूजन में राहत मिलती है।

नीलगिरी तेल - नीलगिरी के तेल की तासीर भी ठंडी होती है। इसे मांसपेशियों में लगाने से मसल्स रिलैक्स होने लगती है। इससे दर्द से राहत मिलती है और सूजन भी कम होती है।

कैमोमाइल तेल - दिनभर की थकान के बाद अगर शरीर को रिलैक्स करना चाहते हैं तो कैमोमाइल तेल की बॉडी पर मसाज करें। इस तेल को मसल्स पर लगाने से मसल्स स्ट्रेस कम होता है और अकड़न से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: pomegranate Side Effects: खून बढ़ाने वाला अनार परेशानियां भी ला सकता है, 4 समस्याओं में भूलकर भी न खाएं

मार्जोरम तेल - शरीर में स्फूर्ति लाने में मार्जोरम का तेल भी बेहद फायदेमंद होता है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर मार्जोरम ऑयल मांसपेशियों की ऐंठन दूर करता है। इसे लगाने से मांसपेशियों का तनाव भी कम होता है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ, डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story