Rangoli Designs: आम के पत्ते और गेंदा फूल से सिर्फ 10 मिनट में बनाएं सुंदर रंगोली, धनतेरस पर बढ़ाएं घर की शोभा

Diwali special flower Rangoli designs
X

Diwali special flower Rangoli designs

दिवाली और धनतेरस के लिए फूलों वाली रंगोली बनाना चाहते हैं, यहां हम आपके लिए लाएं है, आम के पत्तों और गेंदा फूल से बनने वाली आकर्षक रंगोली बनाने का आसान तरीका। जिसे आप अपने घर के आंगन या चौखट पर बना सकते हैं।

Diwali special Flower Rangoli Designs: दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस 5 दिवसीय पर्व की शुरुआत कल (18 अक्टूबर) यानी धनतरेस से शुरू होगी। इस लोग सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। साथ ही माता लक्ष्मी जी और कुवेर जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा, धनतेरस के मौके पर घरों में रंगोली विशेषतौर पर बनाई जाती हैं। ऐसे में यदि आप भी अपने घर के आंगन, चौखट या फिर पूजा के स्थान पर बनाने के लिए नई और खास रंगोली डिजाइन सर्च कर रहे हैं, तो आप इस बार रंगों की जगह फूलों वाली रंगोली ट्राय कर सकते हैं।

इसको बनाने के लिए आपको सिर्फ गेंदू फूल और आम के पत्तों की जरूरत पड़ेगी। इनके जरिए कुछ ही मिनटों में आप आसानी से सुंदर रंगोली को बना सकते हैं। यहां हम आपकी मदद के लिए फूलों वाली रंगोली का वीडियो लेकर आए, जिसे देखकर आप भी एक खूबसूरत और आकर्षक रंगोली बना सकते हैं। इससे आपके घर आंगन की शोभा बढ़ जाएगी।

ऐसे बनाएं सुंदर फूलों वाली रंगोली

फूलों वाली रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले आम के पत्तों और गेंदा फूल को लें। फिर गेंदा फूल को वीडियो में दिखाए गए तरीके से बारीक काट लें। फिर आम के पत्तों का आप चाहे तो वीडियो के जैसे गोल आकार में रख सकते हैं या फिर स्वास्तिक के डिजाइन में भी रख सकती हैं। यह काफी ज्यादा आकर्षक और सुंदर लगेगा।

इसके बाद, आम के पत्तों के आस-पास अच्छे से फूलों की पत्तियों को फैला भर दें। यदि आप इस रंगोली का और अधिक सुंदर बनाना चाहते हैं, तो सफेद रंग के फूलों को इस रंगोली के आस-पास रख सकते हैं। इससे रंगोली की शोभा और अधिक बढ़ जाएगी। हालांकि यह ऑप्शनल है, जो आपकी पसंद पर डिपेंड करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story