Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है ''अफीम का बीज'', जानें कैसे

अफीम का बीज एक्जिमा के इलाज में भी मददगार है।

बेहतरीन ब्यूटी प्रोडक्ट है अफीम का बीज, जानें कैसे
X
नई दिल्ली. अफीम में सेहत से संबंधित कई तरह के तत्व होते हैं। यहां तक कि अफीम की खेती वर्षों से की जा रही है। आपको बता दें कि काले और नीले रंग के बीज का ये पौधा वार्षिक रूप से होता है। इसका इस्तेमाल कई नशीली पदार्थ बनाने में की जाती है। लेकिन नशीली पदार्थ बनने के बाद भी ये अफीम का बीज सेहत के हिसाब से बेहद फायदेमंद होता है। जानिए अफीम के बीजों के दमदार फायदे....
- क्या आप जानते हैं कि आपकी फेवरेट चीजों में जैसे ब्रेड, रोल, केक,बिस्किट,ड्रेसिंग,सलाद सब्जियों वाली डिशों में अफीम का इस्तेमाल किया जाता है। जी हां- इसमें अफीम के बीजों को काम में लिया जाता है।
- अफीम के बीजों में लिनोलिक और ओलिक फैटी ऑयल होता है जो कि सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसके लिए अफीम के बीजों को दबाकर तेल निकाला जाता है। अफीम के बीजों में करीब 50 फीसदी तक तेल पाए जाते हैं।
- अगर आप अपने बालों से परेशान हैं तो जान लें अफीम के बीज बालों के लिए बहुत जरूरी है। इसके बीज बालों की हर तरह की समस्या से निजात दिलाने में मददगार है।
- सर दर्द की समस्या से निजात दिलाने में कारगर है अफीम का बीज।
- अफीम का बीज कई तरह की बीमारियों से आपकी रक्षा करता है।
- चूंकि अफीम के बीज में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं इसलिए आप इसे किसी दूसरी चीजों के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो आपके लिए इसका बीज फायदेमंद है। इसे अपने खाने में शामिल कर सकते हैं इससे आपकी नसों को सुकून मिलेगा और आप अच्छी नींद हासिल कर सकते हैं।
- इसका बीज न सिर्फ बालों के लिए बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
- अफीम के बीजों को एक अच्छा शानदार मोश्चुराइजर माना जाता हैं। जो आपको खुजली और जलन में आराम देता है।
- मार्केट से स्क्रब से ज्यादा फायदेमंद है अफीम के बीजों का स्क्रब।
- अफीम का बीज एक्जिमा के इलाज में भी मददगार है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्‍ट पर-

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story