सौंदर्य के लिए वरदान है ऐलोवेरा, रोगों में है रामबाण
एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो फ्री रैडिकल्स की समस्या को दूर करता है।

X
नई दिल्ली. हरे रंग की लंबी और धारदार पत्ती में दिखने वाला यह पौधा बड़ी से बड़ी बीमारी को मात देने में किसी आयुर्वेद नुस्खे से कम नहीं है। ऐलोवेरा का पौधा अक्सर हर लगा हुआ देखा जाता है। इसकी पत्तियों में और फैटी एसिड्स जैसे लगभग 200 तत्व पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत सारी बीमारियों में घरेलू उपचार के तौर पर किया जाता है। एलोवेरा की पत्तियों में पाए जाने वाले जैल में 99 प्रतिशत पानी होता है। आइए जानते हैं अब एलोवेरा से होने वाले स्किन से लेकर बीमारियों तक को दूर करने वाले फायदे।
- ऐलोवेरा की पत्तियों में पाया जाने वाला जैल बहुत ही कारगर होता है। इसका काम शरीर के एक्स्ट्रा टॉक्सिन्स को बाहर निकालना है, जो कैंसर का मुख्य कारण होते हैं। शरीर से जब सारी बेकार की चीजें बाहर निकल जाती हैं, तो इम्यूनिटी पावर बढ़ जाती है और उसमें अनेक प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता आ जाती है।
- खराब खाने से पाचन क्रिया पर असर पड़ता है जिससे कई प्रकार की बीमारियों शुरू हो जाती हैं। पेट का सीधा संबंध सेहत से होता है। एलोवेरा खाने से पेट की अंदरूनी सफाई हो जाती है। इससे पाचन से संबंधित कई प्रकार की समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
- डायरिया और कब्ज जैसे प्रॉब्लम्स कोसों दूर रहती हैं। पेट के कैंसर की संभावनाएं भी काफी कम हो जाती हैं। यह पेट के एक्स्ट्रा बैक्टीरिया को मारकर आंतों को सुरक्षित रखता है।
- एलोवेरा जैल में बहुत सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड में आसानी से घुल जाते हैं। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छे से होता है जो कॉर्डियोवैस्कुलर हेल्थ के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ब्लड प्रेशर, ब्लड के सर्कुलेशन, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल के साथ ही ब्लड क्लॉटिंग को भी रोकता है जिससे दिल कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
- एलोवेरा में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो धूप, धूल, प्रदूषण के कारण होने वाले स्किन की कई प्रकार की समस्याओं से दूर रखते हैं। इसके जैल को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स, कील-मुहांसे, दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।
- एलोवेरा में पाए जाने वाले पॉलिसैचेराइड्स, वायरस से लड़कर कई प्रकार की बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो फ्री रैडिकल्स की समस्या को दूर करता है। इससे त्वचा लंबे समय तक जवां दिखती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story