कमाल के हैं बासी रोटी खाने के फायदे, जानें कौन-कौन सी बीमारियां रहती हैं दूर
अक्सर ऐसा होता है कि दिन या रात में ज्यादा रोटी बन जाती है और उसे कोई नहीं खाता है तो वह बच जाती है। इसके बाद दुबारा खाना बनने के समय तक वह बासी हो जाती है। ज्यादातर लोग बासी खाना खाने से कतराते हैं और यही कारण है कि वह बासी रोटी भी नहीं खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बासी रोटी खाने से सेहत को बुहत फायदा मिलता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 27 April 2018 10:38 AM GMT
अक्सर ऐसा होता है कि दिन या रात में ज्यादा रोटी बन जाती है और उसे कोई नहीं खाता है तो वह बच जाती है। इसके बाद दुबारा खाना बनने के समय तक वह बासी हो जाती है। ज्यादातर लोग बासी खाना खाने से कतराते हैं और यही कारण है कि वह बासी रोटी भी नहीं खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बासी रोटी खाने से सेहत को बुहत फायदा मिलता है।
कुछ लोगों के घर में रोटी बासी हो जाने पर उसे फेंक दिया जाता है। इतना ही नहीं कुछ लोग यह भी कहते हैं कि बासी रोटी खाने से सेहत को नुकसान पहुंचेगा। लेकिन ऐसा नहीं है बासी रोटी खाना सेहत के लिहाज से फायदेमंद है।
बासी रोटी खाने के फायदे
- लगातार बैठे रहने के कारण एसिडिटी की समस्या हो जाती है, ऐसे में बासी रोटी खाने से एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।
- गेहूं से बनी रोटी में फाइबर पाया जाता है यह शरीर की पाचन-क्रिया को सुचारू करता है।
- बासी रोटी खाने से पेट से जुड़ी कोई समस्याएं नहीं होती हैं।
- बासी रोटी खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: जड़ से खत्म हो जाएगा डायबिटीज, इन पत्तियों का ऐसे करें इस्तेमाल
- गर्मी के दिनों में सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है।
- बासी रोटी, दूध के साथ खाना डायबिटीज मरीज के लिए फायदेमंद होता है।
- बासी रोटी शरीर के शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है और डायबिटीज से आराम मिलता है।
- बासी रोटी खाने शरीर में स्फूर्ति और ताजगी बनी रहती है।
- दुबले-पतले लोगों के लिए बासी रोटी काफी फायदेमंद होती है।
- दुबलेपन से छुटकारा पाने के लिए बासी रोटी खाएं। इससे शरीर को पर्याप्त मात्रा में फाइबर और प्रोटीन मिलता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story