Rajasthan Places: नवंबर में राजस्थान घूमने का है प्लान? 6 जगहें हैं परफेक्ट हॉलिडे डेस्टिनेशन

where to visit in rajasthan in november
X

राजस्थान में घूमने के लिए पॉपुलर जगहें।

Rajasthan Places: नवंबर महीने में राजस्थान की विजिट एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यहां परिवार के साथ ट्रिप प्लान की जा सकती है।

Rajasthan Popular Places: नवंबर का महीना राजस्थान घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। न ज्यादा ठंड, न ज्यादा गर्मी मौसम बिल्कुल सुहाना रहता है। इसी वजह से देश-विदेश से टूरिस्ट इस महीने राजस्थान की रंगीन गलियों, ऐतिहासिक किलों और रेगिस्तानी नज़ारों का आनंद लेने आते हैं। सांस्कृतिक रंग, लोक संगीत और पारंपरिक भोजन इस यात्रा को और यादगार बना देते हैं।

अगर आप भी सर्दियों की शुरुआत में कोई खूबसूरत ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो राजस्थान आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आइए जानते हैं नवंबर में घूमने लायक राजस्थान की बेहतरीन जगहें।

राजस्थान की 6 जगहें करें विजिट

जयपुर - पिंक सिटी की शान

जयपुर की खूबसूरती नवंबर में अपने पूरे शबाब पर होती है। हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर-मंतर जैसी जगहें घूमने लायक हैं। इस महीने में यहां का मौसम सुहाना रहता है, जिससे घूमने का मज़ा दोगुना हो जाता है। साथ ही, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारी भी शुरू हो जाती है, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

उदयपुर - झीलों का शहर

उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है और नवंबर में इसकी खूबसूरती देखने लायक होती है। पिछोला झील, फतेहसागर झील और सिटी पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। ठंडी हवा में नाव की सैर और सूरज ढलने का नज़ारा दिल को सुकून देता है। यहां के राजस्थानी भोजन का स्वाद भी मिस न करें।

जैसलमेर - गोल्डन सिटी की रौनक

नवंबर में जैसलमेर का रेगिस्तान ठंडा और सुहावना रहता है, जिससे डेजर्ट सफारी का असली मज़ा मिलता है। यहां का सोनार किला, पटवों की हवेली और सम सैंड ड्यून्स टूरिस्टों के फेवरेट स्पॉट हैं। ऊंट की सवारी और लोक नृत्य के कार्यक्रम आपकी शाम को यादगार बना देंगे।

जोधपुर - नीले शहर की बात ही अलग

जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। नवंबर में इसका मौसम बेहद सुखद होता है, जिससे मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा और उमेद भवन पैलेस घूमना आसान और आनंददायक हो जाता है। पुरानी गलियों में घूमते हुए पारंपरिक राजस्थानी ठाठ का अनुभव हर किसी को पसंद आता है।

पुष्कर - आस्था और रंगों का संगम

नवंबर में पुष्कर मेला इस शहर की रौनक को कई गुना बढ़ा देता है। ऊंट मेले, लोक नृत्य और रंग-बिरंगे बाजार इसे देश का सबसे अनोखा टूरिस्ट स्पॉट बनाते हैं। ब्रह्मा मंदिर और पुष्कर झील की आरती यहां के धार्मिक माहौल में चार चांद लगा देती है।

माउंट आबू - सर्दियों की ठंडी राहत

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू नवंबर में बेहद सुंदर दिखता है। यहां की नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर और सनसेट पॉइंट पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। ठंडी हवाएं, हरियाली और पहाड़ी रास्ते सर्दियों की शुरुआत को रोमांचक बना देते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story