Natural Lip Balm: मौसम बदलते ही होंठों का रूखा और फटना एक आम समस्या बन जाती है। ठंडी हवाएं, धूप, डिहाइड्रेशन और केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की वजह से होंठ अपनी नमी खोने लगते हैं। ऐसे में होंठों को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने के लिए लोग अक्सर महंगे लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि बाजार में मिलने वाले कई लिप बाम में केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में होंठों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके होंठ नेचुरल तरीके से सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहें, तो घर पर ही आसान तरीके से लिप बाम बना सकते हैं। यह न सिर्फ सुरक्षित होता है, बल्कि बेहद किफायती भी है।
लिप बाम बनाने के लिए सामग्री
- 1 छोटा चम्मच नारियल तेल
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच वैसलीन या बीज़वैक्स (मधुमक्खी का मोम)
- 2-3 बूंद बादाम तेल
- 1 विटामिन E कैप्सूल
लिप बाम बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले एक छोटा बाउल लें और उसमें वैसलीन या बीज़वैक्स डालें। इसे डबल बॉयलर की मदद से हल्का गर्म करके पिघला लें। जब यह पूरी तरह पिघल जाए, तब इसमें नारियल तेल और बादाम तेल मिलाएं।
छोटी सी कलौंजी के बड़े कमाल: इम्यूनिटी बढ़ाकर पाचन सुधारेगी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
Lemon Peels: नींबू ही नहीं इसके छिलके भी हैं कमाल! 5 घरेलू कामों को बना सकते हैं आसान
Appe Recipe: बचे हुए डोसा बैटर से बनाएं टेस्टी अप्पे, जो खाएगा जमकर करेगा तारीफ
Vitamin B12: विटामिन बी12 की कमी से शुरू हो सकती हैं 5 परेशानियां, इन चीजों में मिलता है भरपूर
इसके बाद इसमें शहद और विटामिन E कैप्सूल का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इस मिश्रण को किसी छोटे डिब्बे या कंटेनर में डाल दें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। कुछ ही मिनटों में यह जमकर लिप बाम का रूप ले लेगा।
इस्तेमाल करने का तरीका
जब भी होंठ सूखे या फटे महसूस हों, तब इस नेचुरल लिप बाम को हल्के से होंठों पर लगा लें। दिन में 2-3 बार लगाने से होंठों को नमी मिलेगी और वे मुलायम बने रहेंगे। रात को सोने से पहले इसे लगाने से बेहतर रिजल्ट मिल सकता है।
लिप बाम के फायदे
घर पर बना लिप बाम पूरी तरह प्राकृतिक होता है। इसमें मौजूद नारियल तेल और बादाम तेल होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं। वहीं शहद होंठों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है और विटामिन E स्किन को पोषण देता है। नियमित इस्तेमाल से होंठों का रूखापन कम हो सकता है और वे गुलाबी व हेल्दी नजर आ सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










