Logo
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता के भाई की दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सियासत में भूचाल ला देने वाले अफीम की खती मामले में जिला  प्रशासन की ओर से बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सोमदा गांव के एक फार्म हाउस में अफीम की खेती करने के मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध दुकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन की टीम ने बृजेश ताम्रकार के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला दिया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि, पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार और दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार को पार्टी से निकाल दिया है। 

शिवनाथ नदी से की जा रही थी पानी चोरी
समोदा में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का कारोबार भाजपा नेता विनायक तासकर द्वारा किया जाता रहा था। झेंडारी गांव में अपने खेत में बोए गए अफीम के पौधों की सिंचाई के लिए शिवनाथ नदी से पानी की चोरी की जा रही थी। इसके लिए ताम्रकार ने बिना किसी अनुमति के शिवनाथ नदी के पानी से बकायदा मोटर पंप जोड़ रखा था। जल संसाधन विभाग को प्रतिवेदन भी भेजे जाने की तैयारी है।

एक आरोपी फरार
विनायक ताम्रकार द्वारा राजस्थान के कुछ मजदूरों को बुलाकर अपने खेत में अफीम बोने का काम करते थे। खुलासा होने के बाद से एक आरोपी अचलाराम जाट श्रवण अब भी फरार है। राजस्थान के लोगों को अफीम बोने का तैर तरीके बेहतर ढंग से पत्ता है। उन लोगों से काम कराने में कोई दिक्कत नहीं होती थी

5379487