Logo
Urvashi Rautela: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच उर्वशी रौतेला कुवैत से मुंबई लौट आई हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताया कि वहां से भारत लौट के लिए जब वह फ्लाइट में बैठी तो अचानक बहुत डर गईं।

Urvashi Rautela: मिडिल ईस्ट में इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पिछले दिनों कई बॉलीवुड स्टार्स दुबई में फंस गए थे। इसी बीच हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भी कुवैत से मुंबई लौट आई हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश में अपने इस सफर के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में बैठते ही उन्हें अचानक डर और घबराहट महसूस होने लगी थी।

उर्वशी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी भावनाएं साझा। उन्होंने लिखा, “प्लेन में बैठने तक मैं बिल्कुल ठीक थी... लेकिन जैसे ही मैं आराम से बैठी, अचानक डर की एक लहर मुझ पर छा गई और मेरा दिल ज़ोर से धड़कने लगा। पता नहीं क्यों, लेकिन मुझे अचानक बहुत डर लगने लगा।

Urvashi Rautela
Urvashi Rautela

‘इस समय खुद को असुरक्षित और घबराया हुआ महसूस कर रही हूं’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- “मैं इस समय थोड़ा असुरक्षित और चिंतित महसूस कर रही हूं, और मुझे सच में आपकी प्रार्थनाओं की ज़रूरत है। मेरी सुरक्षित यात्रा के लिए मुझे अपनी दुआओं में याद रखें। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मुझे माफ करना अगर यह भावुक लग रहा है या मैंने आपको किसी भी तरह से चिंतित किया है... मुझे बस लगा कि मुझे अपनी भावनाओं को साझा करना चाहिए।

प्रोफेशनल काम के लिए गई थीं कुवैत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उर्वशी रौतेला किसी प्रोफेशनल प्रोजेक्ट के सिलसिले में कुवैत गई थीं। इसी दौरान क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर तनाव बढ़ गया था। एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने से पहले उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह भावुक नजर आईं और अपनी आंखों से आंसू पोंछती दिखीं।

5379487