Logo
एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर 11 मार्च को करेंगे रजिस्टर मैरिज, 12 मार्च को मुंबई में खास सेलिब्रेशन पार्टी होगी। जाने शादी की पूरी डीटेल्स।

Kritika Gaurav Wedding: एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट प्रेजेंटर गौरव कपूर की शादी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में उनकी शादी की आफ्टर-पार्टी का इनवाइट सोशल मीडिया पर लीक हो गया है, जिसके बाद फैंस के बीच इस कपल की शादी को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

11 मार्च को होगी रजिस्टर मैरिज

रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका कामरा और गौरव कपूर 11 मार्च को मुंबई में गौरव के घर पर एक निजी समारोह में रजिस्टर मैरिज करेंगे। इस समारोह में केवल परिवार के करीबी सदस्य और खास दोस्त ही शामिल होंगे। कपल अपनी शादी को ज्यादा निजी और सादगी भरा रखना चाहता है।

यह भी पढ़े - Rashmika-Vijay की वीडियो ने तोड़ा रिकॉर्ड: इंस्टाग्राम पर मिले 13 करोड़ व्यूज, विराट से लेकर मेसी-रोनाल्डो तक को छोड़ा पीछे!

12 मार्च को होगी बड़ी पार्टी

शादी के अगले दिन यानी 12 मार्च को कपल एक खास सेलिब्रेशन पार्टी रखेगा। शाम को होने वाली इस पार्टी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि यह जश्न मुंबई में आयोजित होगा और इसे खास अंदाज में प्लान किया गया है।

आफ्टर-पार्टी का इनवाइट हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इनवाइट में लिखा है, “हमारी शादी के जश्न में आपके साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं। आराम से आइए, जितनी देर चाहें रुकिए।” यह पार्टी 12 मार्च को शाम 7:30 बजे से शुरू होगी। हालांकि इस इनवाइट में शादी की तारीख का जिक्र नहीं किया गया था।

दिसंबर में किया था रिश्ता ऑफिशियल

कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। उस समय कृतिका ने सोशल मीडिया पर गौरव के साथ तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद दोनों को कई बार साथ देखा गया और फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं।

दोनों की पर्सनल लाइफ

जहां कृतिका कामरा की यह पहली शादी होगी, वहीं गौरव कपूर की दूसरी। गौरव ने इससे पहले 2014 में एक्ट्रेस और मॉडल किरत भट्टल से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। वहीं कृतिका कामरा पहले टीवी एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर चुकी हैं। बाद में उनका नाम कुछ समय के लिए जैकी भगनानी के साथ भी जुड़ा था।

फिलहाल कृतिका कामरा और गौरव कपूर अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं और फैंस इस कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - सनी देओल की 'लाहौर 1947' पर बड़ा अपडेट; आमिर खान ने बताया टाइटल बदलेगा या नहीं

5379487