Logo
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिसने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग की एक महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है। राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश लोकायुक्त पुलिसने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग की एक महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्शी खान के रूप में हुई है, जो लोक निर्माण विभाग (PWD) के विद्युत यांत्रिकी उपसंभाग-1 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं।

रिटायरमेंट फाइल बनाने के बदले मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार विभाग में कार्यरत वायरमैन कार्तिकचंद्र सरकार अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। आरोप है कि उनकी रिटायरमेंट फाइल तैयार करने और भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए आरोपी कर्मचारी ने 6000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई।

2500 रुपये लेते ही दबोचा
दुर्गेश राठौर के नेतृत्व में लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया। जब शिकायतकर्ता ने PWD कार्यालय के सामने आरोपी महिला को 2500 रुपये रिश्वत के तौर पर दिए, उसी समय टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लोकायुक्त पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच में जुटी हुई है।

5379487