Logo
Masala Khakhra: मसाला खाखरा एक लोकप्रिय गुजराती स्नैक है। इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

Masala Khakhra: शाम की चाय के साथ अगर कुछ हल्का, कुरकुरा और स्वादिष्ट मिल जाए तो चाय का मज़ा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में गुजराती फेमस स्नैक मसाला खाखरा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि लंबे समय तक स्टोर करके भी खाया जा सकता है।

मसाला खाखरा खास तौर पर गुजरात की पारंपरिक डिश है, जिसे पतली रोटी की तरह बेलकर धीमी आंच पर कुरकुरा सेंका जाता है। इसमें अलग-अलग मसालों का स्वाद इसे और भी खास बना देता है। अच्छी बात यह है कि आप इसे घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं और शाम की चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।

मसाला खाखरा बनाने के लिए सामग्री

1 कप गेहूं का आटा
2 टेबलस्पून बेसन
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टीस्पून अजवाइन
1/2 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून कसूरी मेथी
स्वादानुसार नमक
1 टेबलस्पून तेल
आवश्यकतानुसार पानी

मसाला खाखरा बनाने का तरीका

आटा तैयार करने की विधि
मसाला खाखरा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा और बेसन डालें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, जीरा, कसूरी मेथी और नमक मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

इसके बाद धीरे-धीरे पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। ध्यान रखें कि आटा ज्यादा मुलायम न हो, क्योंकि खाखरा बनाने के लिए थोड़ा सख्त आटा ही सही रहता है। आटा गूंधने के बाद इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

खाखरा बेलने की विधि
अब तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लें और उसे चपाती की तरह पतला बेल लें। कोशिश करें कि रोटी जितनी पतली होगी, खाखरा उतना ही ज्यादा कुरकुरा बनेगा।

अगर चाहें तो बेलते समय हल्का सा सूखा आटा भी लगा सकते हैं ताकि रोटी चिपके नहीं। इसी तरह सभी लोइयों को पतला बेलकर तैयार कर लें।

हरियाली पनीर टिक्का: पार्टी फंक्शंस के लिए है परफेक्ट स्टार्टर, मेहमानों को खूब भाएगा स्वाद

Roasted Chana: एनर्जी से भर देता है भुना हुआ चना, वजन घटाने में भी मददगार; 6 फायदे हैं कमाल

Switch Board Cleaning: गंदे स्विचबोर्ड को क्लीन करना लगेगा ईज़ी! इन ट्रिक्स को करें ट्राई

Mouth Ulcers: मुंह के छालों ने कर दिया है परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिल सकती है राहत

खाखरा सेकने की विधि
अब गैस पर तवा गर्म करें और उस पर बेली हुई रोटी रखें। धीमी से मध्यम आंच पर इसे सेकें। जब रोटी हल्की पकने लगे तो कपड़े या स्पैचुला की मदद से हल्का दबाते हुए दोनों तरफ से सेंकें।

लगातार दबाते हुए इसे तब तक सेंकें जब तक यह पूरी तरह कुरकुरा और हल्का ब्राउन न हो जाए। इसी तरह बाकी खाखरे भी तैयार कर लें। ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर किया जा सकता है।

सर्व करने का तरीका
मसाला खाखरा को आप शाम की चाय, कॉफी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं। चाहें तो इसके साथ हरी चटनी, अचार या टमाटर की चटनी भी परोस सकते हैं। यह स्नैक हल्का होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी माना जाता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

5379487