Raw Onion Benefits: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तेज धूप, पसीना और लू जैसी समस्याएं लोगों को परेशान करने लगती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडा और सुरक्षित रखने के लिए खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी होता है। भारतीय रसोई में मौजूद कच्चा प्याज इस मौसम में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
कच्चा प्याज न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो शरीर को गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाने में मदद करते हैं। सलाद, चटनी या खाने के साथ कच्चा प्याज खाने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।
गर्मी में कच्ची प्याज खाने के बड़े लाभ
लू से बचाव में मददगार
गर्मियों में कच्चा प्याज खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह शरीर को लू से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर का तापमान संतुलित रखने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि कई लोग गर्मियों में खाने के साथ कच्चा प्याज जरूर खाते हैं।
शरीर को ठंडक पहुंचाता है
कच्चे प्याज में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं। तेज गर्मी में जब शरीर ज्यादा गर्म हो जाता है, तब प्याज खाने से शरीर को राहत मिल सकती है। यह शरीर में पानी की कमी को भी कम करने में सहायक माना जाता है।
Plum Benefits: हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाता है आलूबुखारा, दिल की सेहत रखता है दुरुस्त, जानें 6 फायदे
Lip Balm: ड्राई लिप्स से परेशान हैं? घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे सॉफ्ट और हाइड्रेट
Clay Pot Buying: मटका खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान मिलेगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी!
Palak Paneer: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक पनीर, स्वाद बढ़ाने वाली रेसिपी है कमाल
पाचन तंत्र को करता है बेहतर
कच्चा प्याज फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे खाने से भोजन आसानी से पचता है और गैस, अपच या कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसलिए गर्मियों में सलाद के रूप में कच्चा प्याज खाना फायदेमंद माना जाता है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
प्याज में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से कच्चा प्याज खाने से शरीर संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम बन सकता है।
दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
कच्चा प्याज दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)









