Logo
Palak Paneer Recipe: पालक पनीर एक स्वाद से भरपूर सब्जी है जो बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।

Palak Paneer Recipe: भारतीय खाने में पालक पनीर एक ऐसी लोकप्रिय डिश है जिसे लगभग हर घर में पसंद किया जाता है। पालक की पौष्टिकता और पनीर की मलाईदार बनावट मिलकर इसे बेहद स्वादिष्ट बना देती है। खासकर लंच या डिनर में रोटी, नान या पराठे के साथ पालक पनीर परोसा जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है।

अक्सर लोगों को लगता है कि रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर लाना मुश्किल होता है, लेकिन सही सामग्री और सही विधि अपनाकर आप घर पर ही स्वादिष्ट पालक पनीर बना सकते हैं। आइए जानते हैं पालक पनीर की आसान और टेस्टी रेसिपी।

पालक पनीर बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 2 कप ताजा पालक पत्तियां
  • 2 मध्यम आकार के टमाटर
  • 1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 2 बड़े चम्मच क्रीम
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक
  • सजाने के लिए हरा धनिया

पालक पनीर बनाने का तरीका

पालक पनीर की सब्जी बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें पालक की पत्तियां 2-3 मिनट के लिए डाल दें। फिर तुरंत पालक को ठंडे पानी में निकाल लें, इससे पालक का हरा रंग बना रहता है।

अब पालक को हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद अब एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा डालकर हल्का भून लें। इसके बाद बारीक कटा प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं।

अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। इसके बाद बारीक कटे टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं, जब तक मसाला तेल छोड़ने न लगे।

Muscles Health: बढ़ती उम्र में मसल्स की कमजोरी से बचाना है? डाइट में शामिल करें ये पोषक चीजें

Makhana Laddu Recipe: मखाना लड्डू शरीर में भर देगा ताकत! इस तरीके से बनाकर खाएं, रहेंगे एनर्जेटिक

Motion Sickness: मोशन सिकनेस की वजह से सफर हो जाता है मुश्किल? इन तरीकों से करें कंट्रोल

Summer Skin Care: तेज धूप से स्किन पर आ सकता है कालापन, इन तरीकों से त्वचा का रखें ख्याल

जब मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर मिला लें। अब तैयार पालक का पेस्ट कढ़ाही में डालें और 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।

इसके बाद पनीर के टुकड़े डालें और हल्के हाथ से मिलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं। आखिर में गरम मसाला और क्रीम डालकर 2 मिनट तक और पकाएं। स्वादिष्ट पालक पनीर तैयार होने के बाद इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल लें। ऊपर से थोड़ा क्रीम और हरा धनिया डालकर सजाएं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

5379487