Logo
Cucumber Uses: खीरा ककड़ी में कई बार कड़वापन महसूस होता है। खीरा इस्तेमाल करने से पहले कुछ टिप्स अपनाकर इसका कड़वापन दूर कर सकते हैं।

Cucumber Uses: गर्मियों के मौसम में खीरा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। सलाद से लेकर रायता और डिटॉक्स ड्रिंक तक, खीरे का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

हालांकि कई बार बाजार से लाया गया खीरा काटते ही कड़वा निकल जाता है, जिससे पूरा स्वाद खराब हो जाता है। कड़वा खीरा न सिर्फ खाने का मजा खराब करता है, बल्कि कई लोग इसे फेंक भी देते हैं। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर खीरे का कड़वापन काफी हद तक कम किया जा सकता है।

खीरे का कड़वापन कैसे दूर करें?

खीरे को नमक लगाकर रगड़ें
खीरे का कड़वापन दूर करने का सबसे आसान तरीका है उसे नमक के साथ रगड़ना। इसके लिए खीरे को ऊपर से थोड़ा काट लें और उस कटे हुए हिस्से पर नमक लगाकर गोल-गोल घुमाते हुए रगड़ें। कुछ ही सेकंड में सफेद झाग जैसा पदार्थ निकलने लगेगा। यही कड़वाहट का कारण होता है। इसे हटाकर खीरे को धो लें, कड़वापन काफी कम हो जाएगा।

दोनों सिरों को काटकर रगड़ने का तरीका
खीरे के दोनों सिरों में अक्सर कड़वाहट ज्यादा होती है। इसलिए खीरे के ऊपर और नीचे का थोड़ा हिस्सा काट दें। इसके बाद कटे हुए टुकड़े को खीरे के कटे हिस्से पर रगड़ें। कुछ समय बाद झाग निकलने लगेगा, जिसे साफ पानी से धो देना चाहिए। यह तरीका भी खीरे की कड़वाहट कम करने में मदद करता है।

Muscles Health: बढ़ती उम्र में मसल्स की कमजोरी से बचाना है? डाइट में शामिल करें ये पोषक चीजें

Makhana Laddu Recipe: मखाना लड्डू शरीर में भर देगा ताकत! इस तरीके से बनाकर खाएं, रहेंगे एनर्जेटिक

Motion Sickness: मोशन सिकनेस की वजह से सफर हो जाता है मुश्किल? इन तरीकों से करें कंट्रोल

Summer Skin Care: तेज धूप से स्किन पर आ सकता है कालापन, इन तरीकों से त्वचा का रखें ख्याल

ठंडे पानी में भिगोना
अगर खीरा हल्का कड़वा लग रहा हो तो उसे कुछ देर ठंडे पानी में भिगोकर रखें। लगभग 10–15 मिनट तक पानी में रखने से खीरे का स्वाद बेहतर हो जाता है। इससे कड़वाहट कम हो जाती है और खीरा ज्यादा फ्रेश लगता है।

छिलका हटाकर करें इस्तेमाल
कई बार खीरे की कड़वाहट उसके छिलके में ज्यादा होती है। ऐसे में खीरे का छिलका पूरी तरह उतारकर उसे सलाद या रायते में इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इससे स्वाद भी अच्छा रहता है और कड़वाहट भी महसूस नहीं होती।

ताजा और सही खीरा चुनना भी जरूरी

खीरे का कड़वापन कम करने का एक तरीका सही खीरा चुनना भी है। बाजार से खीरा खरीदते समय कोशिश करें कि वह ज्यादा नरम या पीला न हो। हरे, ताजे और सख्त खीरे आमतौर पर कम कड़वे होते हैं। इसके अलावा बहुत बड़े आकार के खीरे में भी कड़वाहट ज्यादा हो सकती है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

5379487