Clay Pot Buying: गर्मियों का मौसम आते ही ठंडे पानी की जरूरत बढ़ जाती है। आज भले ही फ्रिज हर घर में मौजूद हो, लेकिन मिट्टी के मटके का ठंडा और सोंधी खुशबू वाला पानी पीने का मजा अलग ही होता है। यही वजह है कि गर्मी शुरू होते ही बाजारों में मटकों की मांग बढ़ने लगती है। लेकिन कई लोग बिना जांचे-परखे मटका खरीद लेते हैं, जिससे पानी सही तरह से ठंडा नहीं होता।
दरअसल हर मटका ठंडा पानी देने में सक्षम नहीं होता। मटके की मिट्टी, उसकी मोटाई और बनाने का तरीका ही तय करता है कि उसमें रखा पानी कितना ठंडा होगा। इसलिए अगर आप इस गर्मी मटका खरीदने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
इन टिप्स को ध्यान रखकर खरीदें मटका
अच्छी मिट्टी से बना मटका चुनें
मटका खरीदते समय सबसे पहले उसकी मिट्टी पर ध्यान दें। अच्छी क्वालिटी का मटका चिकनी और मजबूत मिट्टी से बना होता है। अगर मिट्टी में ज्यादा रेत या कंकड़ होंगे, तो मटका जल्दी टूट सकता है और पानी भी ज्यादा ठंडा नहीं रहेगा। इसलिए हमेशा साफ और मजबूत मिट्टी से बना मटका ही खरीदें।
मटके की मोटाई जरूर जांचें
मटके की मोटाई भी बहुत महत्वपूर्ण होती है। बहुत पतला मटका जल्दी टूट सकता है और पानी भी ज्यादा ठंडा नहीं रख पाएगा। वहीं बहुत ज्यादा मोटा मटका पानी को सही तरीके से ठंडा नहीं कर पाता। इसलिए मध्यम मोटाई वाला मटका खरीदना सबसे बेहतर माना जाता है।
Cucumber Uses: खीरे का कड़वापन दूर करना है आसान! इन आसान तरीकों से दूर होगी बिटरनेस
Muscles Health: बढ़ती उम्र में मसल्स की कमजोरी से बचाना है? डाइट में शामिल करें ये पोषक चीजें
Black Neck: गर्दन पर दिखने लगे हैं काले निशान? इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
Veg Sevai Upma: नाश्ते में ट्विस्ट लाना है तो बनाएं वेजिटेबल सेवई उपमा, स्वाद की सब करेंगे तारीफ
मटके में दरार या लीकेज न हो
मटका खरीदने से पहले उसे ध्यान से देखना जरूरी है। कई बार मटके में हल्की दरार या बाल जैसी क्रैक होती है, जो बाद में बड़ी समस्या बन सकती है। ऐसे मटकों में पानी धीरे-धीरे रिसने लगता है। इसलिए खरीदने से पहले मटके को चारों तरफ से अच्छी तरह जांच लें।
मटके की आवाज से पहचानें गुणवत्ता
मटके की गुणवत्ता जांचने का एक आसान तरीका उसकी आवाज भी है। अगर आप हल्के से मटके को थपथपाते हैं और उसमें से साफ और खनखनाती आवाज आती है, तो समझिए मटका अच्छी तरह पका हुआ है। अगर आवाज भारी या दबाव वाली लगे, तो मटका पूरी तरह पका नहीं है।
नया मटका इस्तेमाल से पहले करें यह काम
नया मटका खरीदने के बाद उसे सीधे पानी भरकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पहले उसे 8 से 10 घंटे तक साफ पानी में भिगोकर रखें। इससे मिट्टी की गंध कम हो जाती है और मटका मजबूत भी हो जाता है। इसके बाद जब उसमें पानी रखा जाएगा, तो वह ज्यादा ठंडा और स्वादिष्ट लगेगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)









