Potato Bites Recipe: आपको अगर आलू से बने स्नैक्स पसंद हैं, तो पोटैटो बाइट्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। बाहर मिलने वाले फास्ट फूड की जगह अगर घर पर ही टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स मिल जाएं, तो मजा ही अलग हो जाता है। पोटैटो बाइट्स एक ऐसा स्नैक है जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती। उबले हुए आलू और कुछ सामान्य मसालों से आप मिनटों में स्वादिष्ट पोटैटो बाइट्स तैयार कर सकते हैं। इन्हें चाय के साथ या बच्चों के टिफिन में भी परोसा जा सकता है।
पोटैटो बाइट्स बनाने के लिए सामग्री
- 3-4 उबले हुए आलू
- 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- नमक स्वादानुसार
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- तलने के लिए तेल
पोटैटो बाइट्स बनाने का तरीका
आलू का मिश्रण तैयार करें
सबसे पहले उबले हुए आलू को अच्छे से छीलकर एक बड़े बाउल में मैश कर लें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, चाट मसाला, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद कॉर्नफ्लोर डालें और मिश्रण को अच्छी तरह गूंध लें, ताकि मिश्रण बाइंड हो जाए और बाइट्स बनाते समय टूटे नहीं।
Cucumber Uses: खीरे का कड़वापन दूर करना है आसान! इन आसान तरीकों से दूर होगी बिटरनेस
Muscles Health: बढ़ती उम्र में मसल्स की कमजोरी से बचाना है? डाइट में शामिल करें ये पोषक चीजें
Black Neck: गर्दन पर दिखने लगे हैं काले निशान? इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
Veg Sevai Upma: नाश्ते में ट्विस्ट लाना है तो बनाएं वेजिटेबल सेवई उपमा, स्वाद की सब करेंगे तारीफ
पोटैटो बाइट्स का आकार बनाएं
अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और उन्हें गोल या हल्के चप्टे आकार में बना लें। इसके बाद इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में हल्के से रोल करें, ताकि बाइट्स के ऊपर क्रिस्पी कोटिंग बन सके। इससे तलने के बाद बाइट्स ज्यादा कुरकुरे बनते हैं।
पोटैटो बाइट्स को तलें
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो तैयार पोटैटो बाइट्स को धीरे-धीरे तेल में डालें। इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। जब बाइट्स गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तो उन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
ऐसे करें सर्व
गरमागरम पोटैटो बाइट्स को टमाटर सॉस, हरी चटनी या मेयोनीज के साथ परोसें। बाहर से कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट ये स्नैक्स चाय के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। चाहें तो इसमें चीज़ या कुछ सब्जियां मिलाकर भी इसका स्वाद और बढ़ाया जा सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)









