Logo
विश्व प्रोटीन दिवस के अवसर पर आईबी ग्रुप ने ‘हर घर हर दिन चिकन प्रोटीन’ अभियान शुरू किया है। इसके जरिए कंपनी देश के गांवों तक पोषण जागरूकता पहुंचा रही है।

World Protein Day: विश्व प्रोटीन दिवस के अवसर पर देश में प्रोटीन की कमी को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए आईबी ग्रुप ने ‘हर घर हर दिन चिकन प्रोटीन’ अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार में प्रोटीन की अहमियत के बारे में जानकारी देना और ग्रामीण तथा कस्बाई इलाकों तक पोषण से जुड़ी जागरूकता पहुंचाना है।

प्रोटीन इकोसिस्टम बनाने का लक्ष्य
आईबी ग्रुप के प्रबंध निदेशक बहादुर अली ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य ऐसा प्रोटीन इकोसिस्टम तैयार करना है जो गांव के फार्म को सीधे परिवार की थाली से जोड़ सके। उनका कहना है कि जब बच्चों को पर्याप्त प्रोटीन मिलेगा, महिलाएं मजबूत होंगी और परिवार स्वस्थ रहेंगे, तभी देश भी मजबूत बनेगा। इसी सोच के साथ कंपनी ग्रामीण स्तर पर पोषण जागरूकता को बढ़ाने में जुटी है।

कृषि, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था को जोड़ने की कोशिश
कंपनी का मॉडल केवल उत्पादन या व्यापार तक सीमित नहीं है। ग्रामीण उत्पादन केंद्रों से लेकर शहरों तक संगठित वितरण प्रणाली तैयार कर कृषि, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास को साथ आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। कंपनी का मानना है कि यह केवल एक कॉरपोरेट पहल नहीं बल्कि देश को पोषण के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की लंबी प्रतिबद्धता है।

प्रोटीन की कमी अब भी बड़ी चुनौती
विशेषज्ञों के अनुसार भारत में अभी भी बड़ी आबादी प्रोटीन की कमी से जूझ रही है। आंकड़ों के मुताबिक करीब 73 प्रतिशत महिलाएं, पुरुष, बच्चे और युवा पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पा रहे हैं। इसी अंतर को कम करने के लिए आईबी ग्रुप ने ‘हर घर हर दिन चिकन प्रोटीन’ अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें सुलभ विकल्प भी उपलब्ध कराना है।

हजारों तहसीलों तक पहुंचा अभियान
इस अभियान के तहत देश की 2500 से अधिक तहसीलों में लोगों से संवाद किया गया। सरल भाषा में यह बताया गया कि बच्चों के सही विकास, महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और शरीर की मजबूती के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी है। कंपनी ने यह जानकारी भी साझा की कि 100 ग्राम एबीआईएस चिकन में लगभग 27 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है, जो किफायती और आसानी से उपलब्ध विकल्प है।

खेत से थाली तक मजबूत तंत्र
आईबी ग्रुप ने उत्पादन से लेकर उपभोग तक एक संगठित और पारदर्शी व्यवस्था विकसित की है। वैज्ञानिक तरीके से तैयार पशु आहार, किसानों के साथ साझेदारी, आधुनिक प्रोसेसिंग इकाइयां और मजबूत कोल्ड चेन नेटवर्क के जरिए कंपनी ने भरोसेमंद सप्लाई सिस्टम तैयार किया है। इससे उपभोक्ताओं तक बेहतर गुणवत्ता का उत्पाद पहुंचाने में मदद मिल रही है।

किसानों को भी मिल रहा लाभ
यह पहल केवल पोषण तक सीमित नहीं है बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही है। हजारों पोल्ट्री किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, पशु चिकित्सा सहायता और सुनिश्चित खरीद व्यवस्था का लाभ मिल रहा है। इससे किसानों को स्थिर आय का अवसर मिला है और कई गांवों में नई आर्थिक गतिविधियां भी शुरू हुई हैं।

स्वच्छता और गुणवत्ता पर खास ध्यान
कंपनी ने प्रोसेसिंग और सप्लाई सिस्टम में स्वच्छता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी है। मानकीकृत प्रोसेसिंग और ट्रेस करने योग्य सप्लाई चेन के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि उपभोक्ताओं तक सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाला चिकन पहुंचे। यही कारण है कि उपभोक्ताओं का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।

5379487