Makar Sankranti 2026: इन रंगों के कपड़े पहनने से मिलती है सूर्य देव की कृपा, जल्द वार्डरोब में करें शामिल

मकर संक्रांति पर शुभ रंगों के वस्त्र पहनें (Image: grok)
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का त्योहार आने में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। इन दिन दान, स्नान, पूजा और शुभ रंगों के वस्त्र धारण करने का विशेष महत्व होता है। जिसके कारण सही रंगों के वस्त्र पहनने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है, और जीवन में सुख, शांति बनी रहती है। इसलिए आइए जानते हैं कि, इस पावन अवसर पर कौन से रंग आपके जीवन को शुभ बना सकते हैं।
पीला रंग
मकर संक्रांति के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार हैं, और उनका आशीर्वाद जीवन में संतुलन लाता है। पीला रंग मन को प्रसन्न करता है, और नकारात्मक विचारों को दूर करने में सहायक माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करने से बुद्धि तेज होती है, और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। विशेष रूप से विद्यार्थी और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह रंग शुभ माना जाता है।
हरा रंग
मकर संक्रांति के शुभ दिन हरे रंग के वस्त्र पहनने से भगवान गणपति और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस रंग को पहनने से शांति बनी रहती है, और तनाव से राहत मिलती है। यह रंग जीवन में प्रगति और आर्थिक स्थिरता का संकेत है। जो लोग नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, या किसी कठिन परिस्थिति से बाहर निकलना चाहते हैं, उनके लिए हरा रंग लाभकारी माना जाता है। मकर संक्रांति पर हरे रंग के वस्त्र धारण कर पूजा करने से जीवन में बाधाएं कम होती हैं, और सफलता के मार्ग खुलते हैं।
गुलाबी रंग
मकर संक्रांति के दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। गुलाबी रंग पहनने से पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है, और दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है। यह रंग मन को शांत करता है, और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। जिन लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनके लिए मकर संक्रांति पर गुलाबी रंग पहनना शुभ माना जाता है।
नए उत्साह और उजाले का पर्व
मकर संक्रांति का त्योंहार हमें यह संदेश देता है कि, जैसे सूर्य अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ते हैं, वैसे ही हमें भी अपने जीवन में सकारात्मकता, और आशा को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए ये दिन हर व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
