Papadi Chaat Recipe: भारतीय स्ट्रीट फूड की बात हो और पापड़ी चाट का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। कुरकुरी पापड़ी, उबले आलू, दही और तीखी-मीठी चटनी के साथ तैयार होने वाली यह चाट स्वाद का ऐसा संगम है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। इसका खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद खाने का मज़ा दोगुना कर देता है।
अच्छी बात यह है कि पापड़ी चाट का मज़ा लेने के लिए हमेशा बाजार जाने की जरूरत नहीं होती। आप इसे घर पर भी बहुत आसानी से बना सकते हैं। कुछ साधारण सामग्री और सही तरीके से इसे तैयार करके आप बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट का स्वाद घर पर ही पा सकते हैं।
पापड़ी चाट बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप मैदा
- 1 टेबलस्पून सूजी
- स्वादानुसार नमक
- 1 टीस्पून अजवाइन
- 1 टेबलस्पून तेल
- तलने के लिए तेल
चाट तैयार करने के लिए
- 2 उबले आलू (कटे हुए)
- 1 कप उबले काबुली चने
- 1 कप फेंटा हुआ दही
- 2-3 टेबलस्पून इमली की मीठी चटनी
- 2 टेबलस्पून हरी चटनी
- 1 टीस्पून चाट मसाला
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- बारीक कटा प्याज
- बारीक कटा टमाटर
- हरा धनिया
- सेव
पापड़ी चाट बनाने का तरीका
पापड़ी चाट एक फेमस स्ट्रीट फूड है जो घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा तेल डालें और हल्का-हल्का पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पतली पूरियों की तरह बेल लें। कांटे की मदद से इन पर हल्के-हल्के छेद कर दें ताकि तलते समय ये फूलें नहीं। इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।
जब पापड़ी तैयार हो जाए तो एक प्लेट में 6-7 पापड़ी रखें। अब इनके ऊपर उबले हुए आलू के छोटे टुकड़े और उबले काबुली चने डालें।
इसके बाद ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें ताकि चाट का स्वाद और भी क्रीमी हो जाए। यह बेस पापड़ी चाट को और भी स्वादिष्ट बना देता है।
हरियाली पनीर टिक्का: पार्टी फंक्शंस के लिए है परफेक्ट स्टार्टर, मेहमानों को खूब भाएगा स्वाद
Roasted Chana: एनर्जी से भर देता है भुना हुआ चना, वजन घटाने में भी मददगार; 6 फायदे हैं कमाल
Switch Board Cleaning: गंदे स्विचबोर्ड को क्लीन करना लगेगा ईज़ी! इन ट्रिक्स को करें ट्राई
Mouth Ulcers: मुंह के छालों ने कर दिया है परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिल सकती है राहत
अब चाट में खट्टा-मीठा स्वाद लाने के लिए इमली की मीठी चटनी और हरी चटनी डालें। इसके बाद ऊपर से चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर छिड़कें। यह मसाले चाट को वही स्ट्रीट फूड वाला चटपटा स्वाद देते हैं, जो इसे बेहद खास बना देता है।
अब चाट के ऊपर बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरा धनिया डालें। आखिर में ऊपर से सेव डालकर इसे सजाएं। तैयार पापड़ी चाट को तुरंत सर्व करें ताकि पापड़ी की कुरकुराहट बनी रहे। यह स्नैक शाम की चाय या हल्की भूख के समय खाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)










