Logo
Parenting Tips: एग्ज़ाम के समय में बच्चों का खास तौर पर ध्यान रखना जरूरी होता है। उन्हें परीक्षा के तनाव से बचाने में कुछ टिप्स की मदद ली जा सकती है।

Parenting Tips: एग्जाम का समय आते ही बच्चों के साथ-साथ माता-पिता की चिंता भी बढ़ जाती है। अच्छे नंबर लाने की उम्मीद में कई बार अनजाने में बच्चों पर पढ़ाई का दबाव बढ़ा दिया जाता है। लेकिन ज्यादा प्रेशर बच्चों के आत्मविश्वास को कम कर सकता है और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि एग्जाम के दौरान बच्चों को डांटने या डराने के बजाय उन्हें समझना और सपोर्ट करना ज्यादा जरूरी होता है। अगर सही माहौल और सही तरीका अपनाया जाए तो बच्चे न सिर्फ बेहतर तैयारी कर सकते हैं, बल्कि एग्जाम के दौरान तनाव से भी दूर रह सकते हैं।

इन तरीकों से बच्चों से हटाएं एग्ज़ाम प्रेशर

पढ़ाई का संतुलित टाइम टेबल बनाएं
बच्चों को लगातार पढ़ाई करने के लिए मजबूर करने के बजाय उनके लिए एक संतुलित टाइम टेबल बनाएं। पढ़ाई के साथ-साथ ब्रेक और आराम का समय भी तय करें। इससे बच्चे थकान महसूस नहीं करेंगे और उनका फोकस भी बना रहेगा।

बच्चों से खुलकर बात करें
एग्जाम के समय कई बच्चे अपने डर और चिंता के बारे में खुलकर बात नहीं कर पाते। ऐसे में माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों से बातचीत करें और उनकी परेशानियों को समझें। जब बच्चे खुद को समझा हुआ महसूस करते हैं तो उनका तनाव काफी कम हो जाता है।

पर्याप्त नींद और सही खानपान
एग्जाम की तैयारी के दौरान कई बच्चे देर रात तक पढ़ाई करते हैं, जिससे उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती। नींद की कमी से याददाश्त और एकाग्रता पर असर पड़ सकता है। इसलिए बच्चों को कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेने के लिए प्रेरित करें और उन्हें पौष्टिक भोजन दें।

Watermelon Buying: मीठा तरबूज पहचानना है आसान, खरीदते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान

Curd Uses: गर्मी में दही में नमक या चीनी डालकर खाना? जानिए कौन सा विकल्प है ज्यादा फायदेमंद

Dry Cough Remedies: बार-बार खांसी लौटने से परेशान हैं? इन 5 घरेलू तरीकों से पा सकते हैं राहत

Raisins Benefits: छोटी सी किशमिश में छिपे हैं बड़े गुण! 5 फायदे जानकर होंगे हैरान

पढ़ाई के बीच हल्की एक्टिविटी करवाएं
लगातार पढ़ाई करने से दिमाग थक सकता है। इसलिए पढ़ाई के बीच-बीच में बच्चों को हल्की एक्टिविटी जैसे टहलना, स्ट्रेचिंग या कोई छोटा गेम खेलने के लिए कहें। इससे उनका मूड फ्रेश रहेगा और पढ़ाई में भी मन लगेगा।

रिजल्ट के बजाय मेहनत पर ध्यान दें
माता-पिता को बच्चों को यह समझाना चाहिए कि एग्जाम का रिजल्ट ही सबकुछ नहीं होता। अगर बच्चा मेहनत कर रहा है तो उसकी सराहना करें। इससे बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ता है और वह बिना डर के अपनी तैयारी कर पाता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

7