Logo
Price Hike: कारों की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर मर्सडीज ने कहा है कि मौजूदा समय में यूरो के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर होने से गाड़ियों की लागत बढ़ गई है।

Price Hike: जर्मन लग्जरी कार निर्माता मर्सडीज बेंज इंडिया (Mercedes-Benz India) ने घोषणा की है कि वह 1 अप्रैल 2026 से अपनी सभी कारों की कीमतों में लगभग 2% तक बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के अनुसार यह फैसला विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव और बढ़ती ऑपरेशनल लागत के कारण लिया गया है। यह बदलाव भारतीय बाजार में उपलब्ध कंपनी के सभी मॉडलों पर लागू होगा।

कीमत बढ़ाने की वजह
मर्सडीज बेंज इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट Brendon Sissing ने बताया कि हाल के समय में यूरो के मुकाबले भारतीय रुपये के कमजोर होने से कंपनी की लागत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि कंपनी हमेशा कोशिश करती है कि बढ़ती लागत का बोझ खुद उठाए, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में लंबे समय तक कारोबार को बनाए रखने के लिए कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है।

ग्राहकों पर कम से कम असर
ब्रेंडन सिसिंग ने कहा कि कीमतों में यह बढ़ोतरी औसतन 2% तक होगी और इसे इस तरह लागू किया जाएगा कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम पड़े। उन्होंने कहा कि Mercedes-Benz का फोकस आगे भी प्रीमियम प्रोडक्ट, नई टेक्नोलॉजी और बेहतरीन ग्राहक अनुभव देने पर ही रहेगा। कंपनी का मानना है कि कीमतों में हल्का बदलाव करने के बावजूद ग्राहकों को पहले की तरह ही शानदार लग्जरी अनुभव मिलेगा।

Audi ने भी बढ़ाई कीमतें
इसी बीच जर्मन लग्जरी कार ब्रांड Audi India ने भी हाल ही में अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से उसके सभी मॉडलों की कीमतों में करीब 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
Audi के अनुसार यह फैसला बढ़ती लागत और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव के कारण लिया गया है, जिससे कार निर्माता कंपनियों का कुल खर्च बढ़ गया है।

इस तरह लग्जरी कार सेगमेंट में बढ़ती लागत और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। यही वजह है कि Mercedes-Benz और Audi जैसी कंपनियां अप्रैल 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इससे आने वाले समय में लग्जरी कार खरीदना थोड़ा महंगा हो सकता है। 

(मंजू कुमारी)

7