Logo
Renault SUV: रेनो की नई ब्रिजर कॉन्सेप्ट की लंबाई लगभग 4 मीटर बताई जा रही है। इसका डिजाइन काफी बॉक्सी और मजबूत रखा गया है, जो इसे एक दमदार SUV वाला लुक देता है। यह एसयूवी नए R-GMP प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी।

Renault SUV: फ्रेंच कार निर्माता रेनो ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो ब्रिजर (Renault Bridger) के कॉन्सेप्ट मॉडल से पर्दा उठा दिया है। कंपनी के मुताबिक यह नई SUV साल 2027 के अंत तक बाजार में लॉन्च हो सकती है। इसे कंपनी अपनी मौजूदा SUVs Renault Kiger और Renault Duster के बीच पोजिशन करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि कंपनी का दावा है कि इस कार में अपने सेगमेंट का बेहतरीन इंटीरियर स्पेस मिलेगा।

Renault Bridger का एक्सटीरियर 
नई ब्रिजर कॉन्सेप्ट की लंबाई लगभग 4 मीटर बताई जा रही है। इसका डिजाइन काफी बॉक्सी और मजबूत रखा गया है, जो इसे एक दमदार SUV वाला लुक देता है। फ्रंट में स्टाइलिश LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जबकि ग्रिल के बीच में Renault की ब्रांडिंग है जो रात में रोशनी के साथ दिखाई देती है। साथ ही इसके बोनट पर बीच में थोड़ा धंसा हुआ ब्लैक सेक्शन मिलेगा, जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। इसके साथ ही नीचे मजबूत स्किड प्लेट और चौड़ा एयर डैम भी दिया गया है, जिससे SUV का रोड प्रेजेंस और बेहतर नजर आता है।

साइड और रियर प्रोफाइल
नई ब्रिजर के साइड प्रोफाइल में चौकोर फेंडर और व्हील-आर्च क्लैडिंग दी गई है। इसमें 18-इंच के चौकोर स्पोक डिजाइन वाले अलॉय व्हील मिलते हैं। साथ ही 200 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस इसे खराब रास्तों पर भी चलने के लिए बेहतर बनाता है। इसके रियर डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत टेलगेट पर दिया गया स्पेयर व्हील है। इसके दोनों ओर आकर्षक LED टेललैंप लगाए गए हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं।

इंटीरियर और स्पेस
हालांकि कंपनी ने अभी तक Bridger कॉन्सेप्ट के इंटीरियर की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन Renault का दावा है कि 4 मीटर से कम लंबाई के बावजूद इसका केबिन काफी स्पेशियस होगा। बैक सीट्स पर लगभग 200 मिमी का लेगरूम मिलेगा, जिसे कंपनी सेगमेंट में सबसे बेहतर बता रही है। इसके अलावा कार में 400 लीटर का बूट स्पेस मिलने की उम्मीद है, जो इस सेगमेंट की कई कारों से ज्यादा हो सकता है।

पावरट्रेन और प्लेटफॉर्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह SUV Renault के नए R-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो इसे ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनाएगा। इस कार में पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक – तीनों पावरट्रेन विकल्प मिलने की संभावना है।

2030 तक का बड़ा प्लान
रेनो ने अपनी नई रणनीति FutureReady के तहत बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने साल 2030 तक करीब 36 नई कारें लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। भारत समेत कई वैश्विक बाजारों में Renault अपनी नई और मजबूत मॉडल लाइनअप पेश करने की तैयारी कर रही है।

(मंजू कुमारी)

7