13 Mar 2026
Kia India ने 2026 मॉडल अपडेट के साथ Sonet के नए किफायती ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च किए हैं
पहली बार इस सेगमेंट में Sonet का डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट 10 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हो गया है
Sonet का 6AT डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट लगभग 9.78 लाख रूपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है, जो इसे काफी किफायती बनाता है
टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने वाला 7-DCT ऑटोमैटिक वेरिएंट अब HTK (O) ट्रिम में पहले से ज्यादा सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है
डीजल ऑटोमैटिक का सबसे किफायती विकल्प HTE (O) वेरिएंट है, जबकि टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक का बेस विकल्प HTK (O) रखा गया है
2026 अपडेट में Sonet के साथ नया Magma Red कलर जोड़ा गया है, जो SUV को ज्यादा स्पोर्टी और यूथफुल लुक देता है
SUV में Imperial Blue, Pewter Olive, Glacier Silver, Aurora Black Pearl, Gravity Grey और White Pearl जैसे कई आकर्षक कलर ऑप्शन मिलते हैं
नई Sonet का मुकाबला Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza , Hyundai Venue और Mahindra XUV 3XO जैसी कारो से है