Mahindra BE 6 का नया Batman Edition पेश, एक चार्ज में 682Km की रेंज -देखे

13 Mar 2026

महिंद्रा ने BE 6 का स्पेशल “बैटमैन एडिशन” फिर से लॉन्च किया है

इस इलेक्ट्रिक SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 28.49 लाख रूपये रखी गई है, पुराने मॉडल से करीब 70,000 रूपये ज्यादा है

इस कार के साथ होम चार्जर लगवाते हैं, तो उसके लिए अलग से लगभग 50,000 से 75,000 रूपये तक खर्च करना पड़ेगा

कार की बुकिंग 10 मार्च 2026 सुबह 11 बजे से शुरू हो गयी है , जिसकी डिलीवरी 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी

पहले लॉन्च के दौरान कंपनी ने सिर्फ 300 यूनिट्स ही तैयार की थीं और सभी बेहद कम समय में बिक गई थीं

इस स्पेशल एडिशन को बनाने के लिए महिंद्रा ने DC Comics के साथ मिलकर काम किया है, इसका डिजाइन और थीम मशहूर सुपरहीरो Batman से प्रेरित है

यह इलेक्ट्रिक SUV फुल चार्ज होने पर 682 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी काफी उपयोगी बनाती है

इसके फ्रंट फेंडर, व्हील कैप और रियर बंपर पर बैटमैन का लोगो मिलता है, जबकि सस्पेंशन और ब्रेक कैलिपर्स को गोल्डन फिनिश दी गई है

इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन, AR-आधारित HUD, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और 16-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलता है