10 Mar 2026
नई जनरेशन Lexus ES को कंपनी 20 मार्च 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रही है
नई ES का डिजाइन पहले के मॉडल की तुलना में ज्यादा शार्प और मॉडर्न है, जिससे कार की रोड प्रेजेंस काफी मजबूत दिखाई देती है
कार के आगे की तरफ Z-शेप वाली स्लीक LED लाइट्स दी गई हैं, जिनमें DRL और इंडिकेटर भी इंटीग्रेट किए गए हैं
नई ES में स्लोपिंग रूफलाइन, नया अलॉय व्हील डिजाइन और ग्लॉस-ब्लैक ट्रिम के साथ साफ क्रीज लाइन इसे काफी स्पोर्टी बनाती है
नई ES अपने पुराने मॉडल से करीब 165mm लंबी, 55mm चौड़ी और लगभग 110mm ऊंची है। साथ ही इसका व्हीलबेस भी करीब 80mm बढ़ाया गया है
इस लग्जरी सेडान में 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक ग्लास रूफ, ADAS और बॉस मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं
कार में पावर्ड फ्रंट सीट्स, मेमोरी फंक्शन और पीछे रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं, जिससे लंबी यात्रा भी आरामदायक बन जाती है
नई ES इंटरनेशनल मार्केट में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है, भारत में इसके हाइब्रिड वर्जन के आने की उम्मीद ज्यादा है