10 Mar 2026
मार्च 2026 में Hyundai ने अपनी कई पॉपुलर कारों पर स्पेशल डिस्काउंट का ऐलान किया है
ग्राहक 18 मार्च से पहले कार बुक या खरीदते हैं तो उन्हें लगभग 20,000 रूपये का अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है
Hyundai Alcazar SUV पर इस महीने करीब 60,000 रूपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जो इसे परिवार के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं
इस SUV में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (करीब 158 bhp) और 1.5-लीटर डीजल (करीब 114 bhp) इंजन का विकल्प मिलता है
Hyundai Grand i10 Nios पर इस महीने लगभग 58,000 रूपये तक के बेनिफिट्स के साथ मिल रही है, जो इसे बजट सेगमेंट में आकर्षक बनाती है
ग्रैंड i10 निओस में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और यह मैनुअल व AMT गियरबॉक्स के साथ आती है
प्रीमियम हैचबैक i20 पर इस महीने करीब 48,000 रूपये तक के फायदे मिल रहे हैं
Hyundai Exter की एंट्री-लेवल SUV एक्सटर पर लगभग 33,000 रूपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं
इस कॉम्पैक्ट SUV में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ मिलता है, CNG विकल्प भी मौजूद है
यह सभी फायदे मार्च 2026 के अंत तक या स्टॉक रहने तक उपलब्ध रहेंगे, इसलिए अपने नजदीकी डीलर से ऑफर की पुष्टि जरूर करे