शाहिद-मीरा की शादी: संगीत समारोह में जमकर थिरके अभिनेता
शाहिद कपूर आज दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
X
haribhoomi.comCreated On: 7 July 2015 12:00 AM GMT
मुंबई. लाखों दिलों की धड़कन कहे जाने वाले बॉलिवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर आज दिल्ली गर्ल मीरा राजपूत के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनके रिश्तेदार और मेहमान गुड़गांव के ट्राइडेंट होटेल में पहुंच रहे हैं। खबर है कि इस होटेल में शादी के लिए 50 कमरे बुक कराए गए हैं।
संगीत पार्टी
बीती रात को शाहिद कपूर अपनी होनेवाली पत्नी मीरा राजपूत के संग अपनी संगीत पार्टी में खूब झूमते नजर आए। यह संगीत पार्टी दिल्ली के छतरपुर इलाके में पिछली रात आयोजित की गई थी। अपनी संगीत पार्टी में शाहिद ने लाल रंग का नेहरू कुर्ता पहना था और मीरा लेमन कलर के लहंगा-चोली में शाहिद के गानों पर झूमती दिखीं।
इसे भी पढ़े: सनी लियोन को पसंद हैं स्मार्ट मर्द
बारातियों का सिलसिला
खबरें थीं कि इस संगीत पार्टी में शाहिद के गानों की ही धूम रहेगी, जहां मौजा ही मौजा, साड़ी के फॉल सा, तू मेरे अगल बगल जैसे गाने शामिल होंगे। हालांकि, बारातियों के दिल्ली पहुंचने का सिलसिला रविवार से ही शुरु हो चुका है।
इसे भी पढ़े: तो इसलिए पलाश रहे वर्षों फिल्मों से दूर...
500 गेस्ट
खबर है कि शाहिद की शादी में तकरीबन 500 गेस्ट आमंत्रित हैं। वैसे, इस शादी को लेकर खबर यह भी है कि यहां केवल नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे और 12 जुलाई को मुंबई में होनेवाले रिसेप्शन में बॉलिवुड हस्तियों को शामिल किया जाएगा। शाहिद के पिता पंकज कपूर, उनकी पत्नी सुप्रिया पाठक, बेटे रूहान रविवार को ही होटेल पहुंच गए थे। सूत्रों के मुताबिक, शादी से जुड़े तमाम समारोह मीरा राजपूत के छतरपुर फार्म हाउस पर होंगे, जबकि शादी की पार्टी गुड़गांव के होटेल में होगी।
शादी में शाहिद-मीरा का परिवार
शादी में शाहिद-मीरा का परिवार, दोनों परिवार के दोस्त, धार्मिक समुदाय राधा-स्वामी सत्संग से जुड़े कुछ लोग शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि शाहिद की शादी में 50 से ज्यादा तरीके के पान होंगे, जिसमें चॉकलेट और आम पान तक शामिल है। इस शादी में मेहमानों के लिए सात सौ खजूर पान का ऑर्डर दिया गया है।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, पूरी खबर -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story