Bharti Singh: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं कॉमेडियन भारती सिंह, गॉल ब्लैडर में पथरी का चल रहा ऑपरेशन

Bharti Singh
X
Bharti Singh
मशहूर कॉमेडियन-एक्टर भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गॉल ब्लैडर में स्टोन हेने के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उनका ऑपरेशन चल रहा है। इसकी जानकारी भारती ने एक वीडियो शेयर करते हए दी है।

Bharti Singh: भारती सिंह कॉमेडी जगत में फेमस नाम है। कभी कॉमेडी शोज तो कभी रिएलिटी शोज में होस्ट कर भारती सिंह हंसी का खूब तगड़ा लगाती हैं। लेकिन हाल ही में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता वाली खबर सामने आ रही है। भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गॉल ब्लैडर में पथरी की शिकायत बताई गई है।

गॉल ब्लैडर में पथरी होने के करण उन्हें तीन दिनों से पेट में तेज दर्द उठ रहा था जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों से कंसल्ट कराने के बाद टेस्ट कराया जहां डॉक्टरों ने उनके गॉल ब्लैडर में स्टोन होना बताया।

अपने ब्लॉग में दी जानकारी
भारती सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए काफी मशहूर हैं। वह अपने ब्लॉग पर हर अपडेट्स देती रहती हैं। वहीं कॉमेडियन ने अपने चैनल पर एक वीडियो में अपनी हेल्थ अपडेट देते हुए स्टोन होने की जानकारी दी। वीडियो शेयर करते हुए वो काफी इमोशनल भी नजर आईं। वीडियो में वह अपनी फैमिली और बेटे गोला उर्फ लक्ष्य को मिस करती नजर आईं और रोते हुए अपना वीडियो शेयर किया।

Bharti Singh

3 दिन से था पेट में दर्द
भारती सिंह ने बताया की उन्हें तीन दिनों से पेट में काफी दर्द हो रहा था। पहले उन्हें लगा कि पेट में कोई इन्फेक्शन है या फिर फूड पॉइजनिंग की वजह से उन्हें दर्द उठ रहा है, लेकिन टेस्ट कराने पर डॉक्टरों ने उन्हें गॉल ब्लैडर यानी पित्त की थैली में पथरी होने की जानकारी दी। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक ऐसी बीमारी है जो बिना ऑपरेशन के ठीक नहीं हो सकती, जिसके कारण अब भारती सिंह ऑपरेशन के लिए इस वक्त मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं।

Bharti Singh

2017 में हुई थी शादी
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की मुलाकात रियलिटी शो कॉमेडी सर्कस में हुई थी। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हुआ और कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। साल 2017 में दोनों ने शादी कर ली। भारती ने साल 2022 में बेटे लक्ष्य को जन्म दिया। बता दें, भारती अपने पति हर्ष से उम्र में 7 साल बड़ी हैं। इन दिनों उनका 2 साल का बेटा गोला इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story