अक्षय कुमार के शो का हिस्सा बनेगी एली अवराम
लॉफ्टर चैलेंज की होस्ट हो सकती है एली अवराम।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इस शो को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस एली अवराम शो की होस्ट हो सकती हैं।
शो के निर्माताओं ने ‘बिग बॉस 7’ का हिस्सा रही एली को होस्ट के तौर पर चुन लिया है। ‘द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज’ में अक्षय कुमार जज की भूमिका में होंगे जबकि एली इस शो को होस्ट करेंगी।
इसे भी पढ़ें: दंगल में फंसे अनु मलिक, काॅमेडी क्वीन भारती सिंह संभालेंगी मोर्चा
बताया गया है कि इस शो के कंटेस्टेंट को लेकर ऑडिशन जारी हैं। रियलिटी शो के अलावा एली बॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं। एली कपिल शर्मा के फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के अलावा ‘मिकी वायरस’ और ‘नाम शबाना’ में भी काम किया है।
‘बिग बॉस’ के बाद टीवी शो में एली ने बतौर गेस्ट कलाकार ही हिस्सा लिया है। यह पहला टीवी शो होगा जिसमें एली परमानेंट कलाकार के तौर पर हिस्सा लेंगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App