बाढ़ पीडितों की मदद के लिए सामने आई टीवी एक्ट्रेस, असम के सीएम को दिया दान
फैंन के धन्यवाद पर टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने दिया था रिप्लाई। इसी के बाद लगा उनके डोनेशन करने का लोगों को पता

जहां एक तरफ देश में कोरोना का संक्रमण को लेकर लॉकडाउन जारी है। हजारों लोगों का रोजगार छिन गया है। इसबीच ही पश्चिम बंगाल, असम और ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान भारी तबाही मचा दी है। इस तूफान ने तीनों राज्यों में सौ से भी ज्यादा लोगों की जान ले ली हैं। वहीं हजारों लोग तबाही की कगार पर आ पहुंचे हैं। इसबीच तबाही से लोगों को बचाने और उनकी मदद के लिए शारुखान के बाद टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने मदद के लिए हाथ बढाया है। लोगों की मदद के लिए एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने असम के मुख्यमंत्री को रिलीफ फंड में डोनेशन दिया है।
ट्वीट से हुआ डोनेशन का खुलासा
कुछ समय पहले ही बिग बॉस में आई टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इंडस्ट्री में अपने काम को लेकर मशहूर हैं। अब तक वह कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। हाल ही में देवोलीना असम सीएफ फंड में मदद को लेकर चर्चाओं में आई है। इसका खुलासा एक्ट्रेस के एक ट्वीट को रिट्वीट करने से हुआ है। देवोलीना के इस नेक कदम से उनके फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस देवोलिना को असम की गुड़िया कहकर संबोधित कर रहे हैं।
फैंन के धन्यवाद पर देवोलीना ने रिट्वीट कर जताया आभार
दरअसल, टीवी एक्ट्रेस ने दान खुलासा खुद नहीं किया। उनके एक फैंन ने उन्हें असम सीएम रिलीफ फंड में दान देने के लिए ट्वीट कर धन्यवाद दिया। इस देवोलीना ने दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी लगाकर इसे रिट्वीट किया। इसी के बाद ज्यादातर लोगों को देवोलीना द्वारा लोगों को एक्ट्रेस द्वारा की गई मदद का पता लगा। वहीं बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने असम सीएम रिलीफ फंड में अम्फान तूफान के पीड़ितों की मदद के लिए 73 हजार रुपये का योगदान दिया है।