Sunny Leone Birthday: जानिए किसने दी थी सनी लियोनी को इंडिया ना आने की धमकी
बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी का आज 38वां जन्मदिन है। बेहद खुबसूरत और कातिल अदाओं की मल्लिका सनी लियोनी पर लाखों फैन्स फिदा हैं। पोर्न इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने तक सनी ने काफी मेहनत की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब सनी लियोनी इंडिया आने से डरती थी।

सनी लियोनी जब पोर्न इंडस्ट्री में काम करती थी तब भारतीय मूल की होने की वजह से उन्हें काफी विरोध का सामना करना पड़ता था। अमेरिका में मौजूद भारतीय समुदाय से उन्हें कई बार पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ देने के लिए दबाव बनाया जाता था। सनी ने जब भारत आने का फैसला लिया था तब सनी बहुत डरी हुई थीं।
अमेरिका के भारतीय समुदाय द्वारा उनकी बहुत आलोचना की गई थी और उन्हें इंडिया न जाने के लिए कहा गया था। सनी को लोगों से कई नफरत भरे ईमेल मिलते थे और वे सभी उसे भारत में घुसने से रोकने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी और भारत आने का फैसला किया। उनके अनुसार यह उनके द्वारा किया गया सबसे बड़ा निर्णय था।
कुछ समय बाद सभी भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका समर्थन करना शुरू कर दिया। सनी लियोन ने साल 2005 में पहली बार भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सनी ने एमटीवी इंडिया अवार्ड में रेड कारपेट की रिपोर्टर के रूप में दिखाई दीं थी। उसके बाद सनी ने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में कैमियो भी किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App