Rise And Fall: धनश्री वर्मा, कीकू शारदा से लेकर पवन सिंह तक, अशनरी के शो के ये 15 कंटेस्टेंट्स हुए कन्फर्म

Rise And Fall Contestants List
X

Rise And Fall Contestants List

अशनीर ग्रोवर का नया रियलिटी शो ‘Rise And Fall’ 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस शो के 15 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है। जानिए कौन-कौन शो में होगा शामिल।

Rise And Fall Contestants List: बिज़नेस मैन अशनीर ग्रोवर अपने लेटेस्ट शो के लिए एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह अपना नया रिएलिटी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ को लेकर जो 6 सितंबर 2025 से अमेजन MX Player पर स्ट्रीम होगा। इस शो के 15 फाइनल कंटेस्टेंट के नाम सामने आ चुके हैं। धनश्री वर्मा से लेकर पवन सिंह तक, जानिए कौन-कौन होगा शामिल।

क्या है शो का फॉर्मेट?

‘राइज एंड फॉल’ एक रिएलिटी शो है, जहां कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा गया है पहला- ‘रूलर्स’ जो एक आलीशान पेंटहाउस में रहते हैं, औऱ दूसरा- ‘वर्कर्स’ जो एक सादे बेसमेंट में रहकर कठिनाइयों से जूझते हैं। शो वादाखिलाफी, अलायंस और धोखे से भरा होगा।

'Rise And Fall' के 15 कंटेस्टेंट्स:

1. अर्जुन बिजलानी
टीवी के जाने-माने अभिनेता और रियलिटी शो होस्ट अब खुद बनेंगे कंटेस्टेंट। देखना दिलचस्प होगा कि कैमरे के इस ओर उनका खेल कैसा होता है।

2. धानश्री वर्मा
डांसर और डेंटिस्ट रह चुकीं धानश्री हाल ही में अपने तलाक को लेकर चर्चा में थीं। अब वो इस शो में नए अंदाज़ में वापसी कर रही हैं।

3. किकू शारदा
कॉमेडी के किंग माने जाने वाले किकू इस बार केवल हंसाएंगे ही नहीं, बल्कि गेम में भी सबको चौंकाएंगे।

4. आदित्य नारायण
सिंगर और होस्ट आदित्य अपनी एनर्जी और चुलबुले अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। अब देखना होगा कि वो रूलर बनते हैं या वर्कर।

5. पवन सिंह

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह अपने दमदार स्वैग और फायर के साथ शो में एंट्री कर चुके हैं।

6. कुब्रा सैत
वेब सीरीज और फिल्मों से मशहूर कुब्र्रा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। शो में वो निश्चित ही नई बहस और नज़रिया लेकर आएंगी।

7. नयनदीप रक्षित
डिजिटल स्पेस में अपनी पहचान बना चुके नयनदीप अब इस रियलिटी शो में खुद को साबित करने आए हैं।

8. अरबाज़ पटेल
कैमरे के सामने आत्मविश्वास से भरे और रणनीति में तेज़, अरबाज़ को कम आंकना मुश्किल होगा।

9. आरुष भोला
फिटनेस फ्रीक और सोशल मीडिया सेंसेशन आरुष अपनी एनर्जी से शो में धमाका करने वाले हैं।

10. आहाना कुमरा
थिएटर से लेकर फिल्मों तक, आहाना अपनी मजबूती और ईमानदारी के लिए जानी जाती हैं। गेम में वह अपने उसूलों के साथ उतरेंगी।

11. संगीता फोगाट
रेसलिंग की दुनिया से आई संगिता अब रियलिटी टीवी में अपनी ताकत और अनुशासन दिखाने तैयार हैं।

12. अनाया बांगर
भारत की पहली ट्रांसवुमन क्रिकेटर, अनाया साहस और बदलाव की प्रतीक हैं। उनकी जर्नी शो की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक होगी।

13. बाली
हाजिरजवाब, व्यंग्यात्मक और असलीपन से भरे बाली शो में हंसी और सच्चाई दोनों लेकर आएंगे।

14. आकृति नेगी

बैडमिंटन प्लेयर और रियलिटी शो विनर आकृति तेज़ सोच और बोल्ड गेम की खिलाड़ी हैं।

15. नूरिन शा
अभिनेत्री, डांसर और कंटेंट क्रिएटर नूरिन अपने फुल एनर्जी वाले अंदाज़ से हर टास्क में छा जाने को तैयार हैं।

कब और कहां देखें?
‘Rise And Fall’ का प्रसारण 6 सितंबर 2025 से शुरू हो गया है। यह शो 42 दिनों तक हर दिन Amazon MX Player पर फ्री में स्ट्रीम होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story