आशुतोष गोवारिकर की चर्चित फिल्म 'पानीपत' के लिए जीनत अमान हुई फाइनल, जानिए फिल्म में उनके एहम किरदार के बारे में
बॉलीवुड में आशुतोष गोवारिकर को पीरियड फिल्म स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है और अपनी इसी कड़ी में आशुतोष गोवारिकर एक और पीरियड फिल्म 'पानीपत' लेकर आ रहे हैं।ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म में एक एहम किरदार के लिए बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान को कास्ट कर लिया गया है।

लीवुड में आशुतोष गोवारिकर को पीरियड फिल्म स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है और अपनी इसी कड़ी में आशुतोष गोवारिकर एक और पीरियड फिल्म लेकर आ रहे हैं। आशुतोष की अगली फिल्म का नाम है 'पानीपत' और ये फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित होगी।
ताजा जानकारी के अनुसार फिल्म में एक एहम किरदार के लिए बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान को कास्ट कर लिया गया है। फिल्म 'पानीपत' में जीनत अमान के अलावा अर्जुन कपूर, कृति सेनन, संजय दत्त, मोहनीश बहल, कुणाल कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे भी एहम किरदार निभाते नजर आयेंगे।
आशुतोष गोवारिकर ने मीडिया को बताया की 'जीनत जी' फिल्म पानीपत में अर्जुन और कृति के साथ एक कैमियो रोल में नजर आएंगी। फिल्म 'पानीपत' में जीनत अमान 'सकीना बेगम' की भूमिका निभाएंगी जो होशियारगंज की रहने वाली है और एक सामंतवादी महिला है। सकीना बेगम के किरदार ऐसा है जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जायेंगे।
फिल्म में 'सकीना बेगम' का उनके राज्य होशियारगंज की सीमाओं के भीतर सिक्का चलता है और कोई भी उनके सामने सर उठाने की हिम्मत नहीं करता है। ये हमारी खुशकिस्मती है कि लम्बे अरसे के बाद जीनत अमान फिल्म 'पानीपत' के द्वारा दोबारा पर्दे पर दिखाई देंगी। सुनीता गोवारीकर और रोहित शेलतकर द्वारा निर्मित फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर 2019 को रिलीज की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App