''बाजीराव मस्तानी'' केे इस गाने पर नाचे दो अमेरिकी, वीडियो वायरल
''नेक्स्ट जनरेशन'' का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है

X
haribhoomi.comCreated On: 13 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. इसमें कोई शक नहीं कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत 'बाजीराव मस्तानी' को दुनियाभर के दर्शकों ने खूब पसंद किया। लेकिन अब हमारे पास इसका सबूत भी है।
एक अमेरिकी डांस रियलिटी शो 'सो यू थिंक यू कैन डांस : नेक्स्ट जनरेशन' का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेटी चर्च नाम का बच्चा और उसके गुरू मार्को जर्मर रणवीर सिंह पर फिल्माए गए मल्हारी गाने पर डांस कर रहे हैं। उन दोनों का डांस और सामंजस्य देखने लायक है। 8 सितंबर को जारी हुए इस वीडियो को फेसबुक पर 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
जेटी चर्च शो के शीर्ष चार प्रतिभागियों में से एक है और शो का अब तक का सबसे कम उम्र का प्रतिभागी है। जजों को उनका डांस इतना पसंद आया कि उन्होंने खड़े होकर उनके लिए ताली बजाई।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story