Aaj ka Ank Rashifal: इन मूलांक वालों को मिलेगी शुभ सूचना, यहां जानें सभी मूलांक वालों का भविष्यफल

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
11 may ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार शनिवार 11 मई को कैसा रहेगा दिन। जानिए हर मूलांक क्या कहता है?

11 may ka Ank Rashifal: आज 11 मई 2024 है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (11/05/2024, 1+1+5+2+0+2+4=15) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 15 (1+5=6) है, जिसका जोड़ 6 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 6 के स्वामी शुक्र हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शनिवार यानी 11 मई 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज के लिए आपका दिन काफी हद तक शुभ रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान अपने आपको महसूस करेंगे। साथ ही आज आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का भी प्रयास करेंगे। वहीं आज के दिन अत्यधिक धन खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 19, शुभ रंग: चैती

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक सामान्य रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। वहीं पर आज आपको अपने परिवार के सदस्यों से बैठना सही रहेगा। आज धन को लेकर के चिंताएं समाप्त होने की संभावना है।
लकी नंबर: 2, शुभ रंग: हल्का सफेद

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं आज के दिन कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। घर में कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जीवन साथी का भी योगदान होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 40, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का मिला-जुला रहेगा। लेकिन किसी बात को लेकर के चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, परंतु नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। जीवन साथी को समय देने का प्रयास करें। धन की स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
लकी नंबर: 18, शुभ रंग: हल्का गुलाबी

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपकी अपने स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं दूर हो सकती है। आज के दिन अपने क्रोध पर थोड़ा नियंत्रण रखिएगा। आज धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी, परंतु खर्चा भी होगा।
लकी नंबर: 20, शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आपका काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपको काम से संबंधित खुशखबरी भी मिल सकती है। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ भी समय बिताएंगे, परंतु अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ भी समय बिताने का प्रयास करें। धन आपका आज खर्चा होगा।
लकी नंबर: 58, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर परिवार के सदस्यों का ध्यान रखकर चलें। वहीं पर आज धन की स्थिति सामान्य में रहेगी।
लकी नंबर: 50 शुभ रंग: हरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए समय बहुत अच्छा है। वहीं सिंगल जातकों के लिए भी दिन अच्छा बीतेगा। आज उनसे आप अपनी मन की बात भी कह सकते हैं। धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 28 शुभ रंग: हल्का पीला

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं आज लंबी यात्रा के बाद घर लौट सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज के दिन घर में किसी नए कार्य की शुरुआत होने की बातचीत शुरू हो सकती है। वहीं पर आज आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 80 शुभ रंग: पर्पल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story