एक दोस्ती ने ओमपुरी को बना दिया था मांसाहारी, एफटीआईआई से हो चुके हैं रिजेक्ट, जानें अनसुनी बातें
अभिनेता ओमपुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। ओमपुरी का बचपन काफी मुश्किलों से भरा था। ओमपुरी ने अपनी शिक्षा पंजाब से ही हासिल की थी।

अभिनेता ओमपुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। ओमपुरी का बचपन काफी मुश्किलों से भरा था। ओमपुरी ने अपनी शिक्षा पंजाब से ही हासिल की थी।
ओमपुरी ने 1976 में आई मराठी फिल्म 'घाशीराम कोतवाल' से डेब्यू किया था। इस फिल्म को विजय तेंदुलकर ने लिखा था। इसी के साथ उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था।
अपनी शिक्षा के साथ-साथ ओमपुरी ने नाटकों में भी हिस्सा लेना शुरु कर दिया था। जहां पर उन्होंने कई नाटक किए। साथ ही साथ उनकी पढ़ाई का सिलसिला भी चलता रहा।
लगभग तीन साल तक पंजाब कला मंच में काम करने के बाद ओमपुरी ने दिल्ली के एनएसडी में दाखिला ले लिया। इसके बाद एक एक्टर बनने का सपना देखकर उन्होंने मुंबई की ओर रूख किया।
बता दें आमपुरी और नसीरूद्दीन शाह दोनों क्लासमेट्स थे। दोनों ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अपने अभिनय की शिक्षा हासिल की थी। ओमपुरी बताते हैं कि नसीरूद्दीन शाह ने उन्हें मांस खाने की आदत लगा दी थी। जबकि ओमपुरी एक शाकाहारी थे।
आपको बता दें कि एफटीआईआई के इंटरव्यू से ओमपुरी को रिजेक्ट किया जा चुका है। कॉलेज ने इस कारण रिजेक्ट किया क्योंकि उनका मानना था कि वह न हीरो, विलेन औक कॉमेडियन की तरह नहीं दिखते। इसके बावजूद ओमपुरी ने अपनी प्रतिभा तो बखूबी साबित किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Happy Birthday Om Puri Om Puri Birhday ओम पुरी बॉलीवुड न्यूज Om Puri Lesser Facts Om Puri Amazing facts Om Puri All You Need To Know Om Puri Birth Anniversary Om Puri Filmography Om Puri News Om Puri Love Affairs Om Puri Marriage Om Puri Death Mystery Om Puri NSD Om Puri Becomes Carnivorus Om Puri Struggle Life Is Om Puri Carnivorus Bollywood Birthday Bollywood Celebs Who Are Carnivorus बॉलीवुड सेलेब्स जो मांस खाते हैं