Chitrangada Singh: चित्रांगदा सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से सामने आई हैरान कर देने वाली तस्वीर

चित्रांगदा सिंह अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
X

Chitrangada Singh (Photo- Instagram)

बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई है जिसके बाद वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसे देख फैंस चिंतित हो गए।

Chitrangada Singh: बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इसके चलते वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर आराम करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके हाथ में मेडिकल ड्रिप लगी हुई दिख रही है।

अस्पताल से शेयर की फोटो

चित्रांगदा ने इस पोस्ट के साथ लिखा, "उम्मीद है कि जल्द ही फिर से खरगोश की तरह दौड़ती नजर आऊंगी!" हालांकि, उन्होंने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें किस वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अभिनेत्री के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और तमाम दोस्त उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

हाल ही में हाउसफुल 5 में आई थीं नजर
चित्रांगदा सिंह की हालिया रिलीज़ फिल्म "हाउसफुल 5" है, जिसमें उन्होंने कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप सबिर जैसे कलाकार शामिल हैं।

"हाउसफुल" फ्रेंचाइज़ी की शुरुआत 2010 में हुई थी, जिसकी पहली फिल्म 1998 की तमिल फिल्म "काथाला काथाला" से प्रेरित थी। इसके बाद "हाउसफुल 2" (2012), "हाउसफुल 3" (2016) और "हाउसफुल 4" (2019) रिलीज़ हुई थीं।

"बैटल ऑफ गलवान" में सलमान खान के साथ चित्रांगदा की जड़ी
चित्रांगदा सिंह अगली बार सलमान खान के साथ फिल्म "बैटल ऑफ गलवान" में नजर आएंगी। यह फिल्म वास्तविक घटनाओं पर आधारित है और भारतीय सेना के साहस और बलिदान की कहानी बयां करती है।

फिल्म में सलमान आर्मी ऑफिसर की भूमिका में होंगे। फिलहाल चित्रांगदा की भूमिका का खुलासा नहीं हुआ है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story