बिग बॉस में फूट-फूटकर रोने लगी सपना चौधरी, इस शख्स ने बुलाया ''अश्लील''
सपना चौधरी के लिए बिग बॉस का पहला दिन अच्छा नहीं रहा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 5 Oct 2017 12:45 PM GMT
बिग बॉस सीजन 11 का प्रीमियर होने के बाद शो का पहला एपसोड प्रसारित हो चुका है। घर में कुल 14 सदस्य और 4 पड़ोसी हैं। सलमान खान भी घर के पड़ोस में रहेंगे। घर में कंटेस्टेंट्स का पहला दिन बहुत ही शानदार रहा। घर के अंदर टीवी एक्ट्रेस हिना खान और बेनाफ्शा का जन्मदिन मनाया गया लेकिन सपना चौधरी के लिए बिग बॉस का पहला दिन अच्छा नहीं रहा।
घर के भीतर पहली नोंक-झोंक दाऊद की बहन के दामाद जुबैर खान ने सपना को पहले दिन ही शो में रुला दिया। दरअसल सपना भले ही लोगों के बीच डांस करती हैं लेकिन उन्हें जुबैर का नॉनवेज जोक पसंद नहीं आया।
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को शो में ये बात अच्छी नहीं लगी कि कोई उनके सामने गंदे जोक्स सुनाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story